फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush Goyal Said India's tariff policy aims to regulate trade, protect industries, generate revenue

Tariff Policy: भारत की टैरिफ नीति मुक्त व्यापार की दिशा में अहम कदम, पीयूष गोयल ने बताया क्या है उद्देश्य

Tue, 01 Apr 2025 10:31 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 01 Apr 2025 10:31 PM IST
सार

आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की टैरिफ नीति के उद्देश्य पर जोर दिया। लोकसबा में एक लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि भारत की टैरिफ नीति का मुख्य उद्देश्य व्यापार को विनियमित करना, घरेलू उद्योगों की रक्षा करना और आयात-निर्यात वस्तुओं पर करों के माध्यम से राजस्व उत्पन्न करना है।

विज्ञापन
Piyush Goyal Said India's tariff policy aims to regulate trade, protect industries, generate revenue
पीयूष गोयल - फोटो : @ficci_india

विस्तार

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भारत की टैरिफ नीति के उद्देश्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की टैरिफ नीति का मुख्य उद्देश्य व्यापार को विनियमित करना, घरेलू उद्योगों की रक्षा करना और आयात-निर्यात वस्तुओं पर करों के माध्यम से राजस्व उत्पन्न करना है। लोकसभा में एक लिखित जवाब में गोयल ने कहा कि बदलते व्यापार की स्थिति में भारत अब मुक्त व्यापार समझौतों की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जहां सीमा शुल्क और गैर-टैरिफ बाधाएं कम या फिर समाप्त की जा रही हैं।

विज्ञापन

गोयल ने बताया टैरिफ में कटौती का कारण
साथ ही गोयल ने ये भी बताया कि टैरिफ में कटौती करने से, खासकर इनपुट और मध्यवर्ती वस्तुओं पर, निर्माताओं का मुकाबला बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भारत की स्थिति भी सुधरेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  भारत की व्यापार रणनीति: अमेरिका के नए शुल्कों से निपटने के लिए तैयारियां शुरू, कल हो सकती है अहम घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-अमेरिका के व्यापार पर जितिन प्रसाद का बयान
राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भारत-अमेरिका के व्यापार पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अमेरिका के साथ पारस्परिक लाभकारी और निष्पक्ष तरीके से द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को बढ़ाने के लिए बातचीत कर रही है।


ये भी पढ़ें:- SC: अल्पसंख्यक स्कूलों में शिक्षकों और प्रधानाचार्य की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गुजरात सरकार से मांगा जवाब

टैरिफ नीति के बीच भारत सरकार की पहल
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार आपूर्ति श्रृंखलाओं पर टैरिफ के प्रभावों को समझते हुए नए अवसरों की पहचान करने के लिए उद्योग को प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही, डब्ल्यूटीओ के तहत आयात की निगरानी की जा रही है, ताकि यदि किसी देश से आयात बढ़ने से घरेलू उद्योग को नुकसान हो, तो सुरक्षा उपाय किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed