फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush goyal requests to all opposition parties replies to DNV Senthil Kumar statement

Lok Sabha: 'देश को उत्तर और दक्षिण भारत में न बांटें', पीयूष गोयल का विपक्षी पार्टियों से अनुरोध

Wed, 06 Dec 2023 02:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Dec 2023 02:38 PM IST
सार

पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत देश के 81.35 लोगों को मुफ्त खाद्यान्न मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति भूख से नहीं मरेगा।

विज्ञापन
Piyush goyal requests to all opposition parties replies to DNV Senthil Kumar statement
Piyush Goyal - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को विपक्षी पार्टियों से उत्तर और दक्षिण भारत के नाम से देश को नहीं बांटने का अनुरोध किया है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड' का विचार लेकर आए हैं, जिससे पूरे देश को पारदर्शी प्रणाली के माध्यम  से सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्रदान किया जाएगा।  
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने हमेशा लोगों को एकजुट करने के लिए काम किया है, लेकिन विपक्ष देश को बांटने की कोशिश कर रही है। उनमें से कुछ उत्तर और दक्षिण भारत की बात भी करते हैं। कृपया करके देश को बांटना बंद करें।' 
विज्ञापन


द्रमुक सांसद के बयान पर पलटवार
गोयल ने द्रमुक नेता डीएनवी सेंथिल कुमार का नाम लिए बिना कहा, 'इसी सदन ने कल एक सदस्य ने बयान दिया था, क्या आप उनका समर्थन करते हैं? क्या इंडिया गठबंधन उस सदस्य के बयान का समर्थन करेंगी।' दरअसल, सेंथिल कुमार ने एक विवादित बयान जारी किया था। मंगलवार को लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पर बहस करते हुए उन्होंने (सेंथिल कुमार) कहा, 'भाजपा केवल हिंदी बहुल राज्यों में ही चुनाव जीत सकती है, दक्षिण में नहीं।' उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी आलोचना की गई। हालांकि, बाद में सेंथिल कुमार ने इसके लिए माफी भी मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी को दिया जवाब
पीयूष गोयल ने बताया कि पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत देश के  81.35 लोगों को मुफ्त खाद्यान्न मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति भूख से नहीं मरेगा। जब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गोयल के इस टिप्पणी की आलोचना की तो भाजपा नेता ने उनसे पूछा, 'आपको यह जानकर दर्द हो रहा है कि गरीबों को मुफ्त में खाद्यान्न मिल रहा है।'


गोयल ने कांग्रेस पर अपने वादे पूरे न करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक के लोगों को 10 किलो खाद्यान्न मुफ्त में देने के वादे को पूरा नहीं कर पाई है। लोगों को इसका केवल आधा हिस्सा ही मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed