फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   piyush goyal mother chandrakanta goyal passes away rail minister inform through twitter bjp leader

रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन, ट्वीट कर दी जानकारी

Sat, 06 Jun 2020 12:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 06 Jun 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
piyush goyal mother chandrakanta goyal passes away rail minister inform through twitter bjp leader
चंद्रकांता गोयल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांता गोयल का शुक्रवार रात अपने आवास पर निधन हो गया।। इसकी जानकारी खुद मंत्री ने ट्वीट करके दी। चंद्रकांता गोयल भाजपा नेता थीं। वे माटुंगा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी थीं।

विज्ञापन

मंत्री ने ट्वीट करके लिखा, ‘अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांति।’
विज्ञापन



भाजपा नेता तथा महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावडे ने बताया कि चंद्रकांता गोयल का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया गया। चंद्रकांता गोयल आपातकाल के बाद एक कार्यकाल के लिए मुंबई में पार्षद रहीं। बाद में वह तीन बार माटुंगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पति दिवंगत वेद प्रकाश गोयल लंबे समय तक भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जहाजरानी मंत्री थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed