फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pilots of missing Sukhoi jet failed to eject before crash, died of injuries: IAF

सुखोई हादसा: कॉकपिट से निकल ही नहीं पाए थे दोनों पायलट

Fri, 09 Jun 2017 10:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Fri, 09 Jun 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
Pilots of missing Sukhoi jet failed to eject before crash, died of injuries: IAF
- फोटो : Wikepedia

वायुसेना ने असम के तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए सुखोई विमान के दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि कर दी है। अरुणाचल प्रदेश के घने जंगलों में विमान का मलबा बरामद होने के पांच दिन बाद बुधवार को वायुसेना ने कहा कि दोनों पायलट सुखोई के कॉकपिट से निकलने में असफल रहे और जानलेवा चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


तेजपुर 4 कोर के लेफ्टिनेंट कर्नल सौंबित घोष ने कहा, स्क्वाड्रन लीडर डी पंकज (36) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस अच्युदेव (26) के अवशेष तेजपुर एयरबेस लाए गए हैं। सुखोई विमान ने 23 मई को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर तेजपुर बेस से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी और यह तेजपुर से 60 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन


इस बीच, नई दिल्ली में वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर अनुपम बनर्जी ने कहा, विमान के फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर व दुर्घटनास्थल से बरामद हुई कुछ अन्य चीजों के विश्लेषण से पता चलता है कि दोनों पायलट दुर्घटना के वक्त विमान से नहीं निकल सके। विंग कमांडर बनर्जी के कहा कि इस हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed