फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Air India Pilot Dies by Suicide Family Claims Boyfriend Forced Her to Quit Non-veg

Maharashtra: 'बेटी को मांस-मछली खाने से रोकता था, जिंदगी बना दी थी नर्क', मृत पायलट के परिजन का प्रेमी पर आरोप

Thu, 28 Nov 2024 08:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 28 Nov 2024 08:08 AM IST
सार

Air India Pilot Suicide News: सृष्टि के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर आदित्य को भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Maharashtra News Air India Pilot Dies by Suicide Family Claims Boyfriend Forced Her to Quit Non-veg
महाराष्ट्र में वारदात - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एयर इंडिया की 25 वर्षीय एक महिलाी पायलट की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पायलट के परिवार ने उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, युवती सृष्टि तुली ने मुंबई में अपने किराए के फ्लैट में डेटा केबल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मरोल क्षेत्र में कनकिया रेन फॉरेस्ट बिल्डिंग में सोमवार तड़के हुई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने महिला के प्रेमी को हत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सृष्टि के एक रिश्तेदार विवेककुमार नरेंद्रकुमार तुली की शिकायत के आधार पर उसके प्रेमी आदित्य पंडित (27) को हिरासत में लिया गया। आदित्य पर सृष्टि को तंग करने का आरोप है। इसके अलावा सृष्टि के परिजन ने आरोप लगाया कि आदित्य उससे गाली-गलौच करता था। मांसाहारी भोजन खाने से रोकता था। उस पर अपनी हर बात मानने के लिए दबाव बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
पवई पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक, सृष्टि उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। पिछले साल जून से काम के सिलसिले मुंबई में रह रही थी। सृष्टि और आदित्य दो साल पहले दिल्ली में कमर्शियल पायलट का कोर्स करते समय मिले थे। इसके बाद उनके बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। घटना के वक्त आदित्य दिल्ली जा रहा था। रास्ते में ही सृष्टि ने आदित्य को फोन किया और कहा कि वह अपनी जान ले लेगी। तुरंत ही आदित्य मुंबई पहुंचा और सृष्टि के फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद पाया। आदित्य ने चाबी बनाने वाले की मदद से दरवाजा खुलवाया। तब तक सृष्टि डेटा केबल से फंदे से लटक चुकी थी। इसके बाद उसे सेवनहिल्स अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

परिवार के आरोप के बाद गिरफ्तारी
बाद में सृष्टि के रिश्तेदारों ने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आदित्य अक्सर उसे परेशान करता था। सार्वजनिक रूप से जलील करता था। इसके अलावा आदित्य ने उस पर खाने की आदतें बदलने का भी दबाव डाला था। सृष्टि के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर आदित्य को भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

बहन के सामने की बेइज्जती
शिकायत में मृतक युवती के अंकल विवेककुमार ने बताया कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में आदित्य को उनकी बेटी राशि और सृष्टि को दिल्ली में शॉपिंग कराने के लिए अपनी कार दी थी। इस दौरान आदित्य और सृष्टि के बीच बहस हुई। आदित्य ने राशि के सामने सृष्टि को खूब अपशब्द कहे। उसने गुस्से में कार को दूसरी गाड़ी से टकरा दिया। उनकी कार को नुकसान भी पहुंचा, लेकिन आदित्य पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

खाने को लेकर बहस
उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना इस साल मार्च की है। आदित्य और सृष्टि ने राशि और उसके दोस्तों के साथ डिनर का प्लान बनाया। सभी गुरुग्राम में डिनर के लिए इकट्ठा हुए। इस दौरान मांसाहारी खाने को लेकर आदित्य ने कथित तौर पर सृष्टि से बहस की और अपशब्द कहे। बाद में दोनों शाकाहारी भोजन करने के लिए वहां से चले गए। कुछ मिनट बाद ही सृष्टि ने राशि को फोन किया और कहा कि आदित्य उसे सड़क पर छोड़कर घर चला गया है।


रिश्ते से परेशान थी सृष्टि
विवेककुमार ने कहा कि घटना के बाद सृष्टि ने राशि से कहा कि वह इस रिश्ते से परेशान है, लेकिन वह आदित्य से संबंध नहीं तोड़ सकती, क्योंकि वह उससे प्यार करती है।

छोटी-छोटी बातों पर नंबर ब्लॉक कर देता था आदित्य
शिकायत में एक और ऐसी घटना का भी जिक्र किया गया है, जो कुछ दिनों बाद हुई थी। विवेककुमार ने कहा कि आदित्य को एक पारिवारिक समारोह में जाना था और वह चाहता था कि सृष्टि उसके साथ जाए। उसने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड पर कार्यक्रम में शामिल होने का दबाव डाला, जबकि उसे पता था कि उस दिन उसकी फ्लाइट थी। इसे लेकर भी दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। इसके लिए आदित्य ने सृष्टि का फोन नंबर करीब 10 से 12 दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया, जिससे वह परेशान रहने लगी। शिकायत में कहा गया है कि सृष्टि हमेशा परेशान रहती थी, क्योंकि आदित्य अक्सर उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित करता था और छोटी-छोटी बातों पर उसका नंबर ब्लॉक कर देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed