फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pilgrims will direct climbing, Ropeways will start from April

श्रद्धालुओं को सीधी चढ़ाई से मिलेगी निजात, अप्रैल से शुरू होगा रोपवे 

Sun, 07 Jan 2018 02:30 AM IST
अमित वर्मा, अमर उजाला, जम्मू
अमित वर्मा, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 07 Jan 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims will direct climbing, Ropeways will start from April
vaishno devi - फोटो : Amar Ujala
मां वैष्णो देवी के यात्रियों को कठिन और सीधी चढ़ाई से निजात मिलेगी। मार्च-अप्रैल से श्रद्धालु रोपवे से माता के दरबार से सीधे भैरोनाथ (भैरो घाटी) मंदिर पहुंच सकेंगे। रोपवे में प्रति एक घंटे में आठ सौ यात्रियों को मंदिर तक ले जाने की क्षमता होगी। इसमें एक ही बार मात्र चार मिनट में हवाई रूट से 42-45 यात्री जा सकेंगे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि भवन के पास रोपवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से श्रद्धालु बाणगंगा, चरण पादुका, अर्द्धकुंवारी, हिमकोटि, सांझीछत से होते हुए समुद्र तल से 5200 मीटर की ऊंचाई पर 13 किलोमीटर का सफर तय करके वैष्णो देवी के भवन में पहुंचते हैं। इसमें छह किलोमीटर का सफर तय करके अर्द्धकुंवारी से नए ट्रैक से अधिकांश यात्री भवन तक पहुंचते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में अर्द्धकुंवारी से पुराने ट्रैक से ही हाथी मत्था की चढ़ाई तय करते हुए यात्री भवन तक पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें-  PICS: अब इस एप पर मिलेगी माता वैष्णो देवी से जुड़ी हर समस्या का समाधान, जानें खास बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


समुद्र तल से 6619 मीटर की ऊंचाई पर भवन से करीब तीन किलोमीटर की सीधी और कठिन चढ़ाई करके भैरोनाथ के मंदिर में पहुंचा जाता है। इसमें घोड़ों से भी यात्री और सामान ले जाया जाता है। यह पूरी वैष्णो देवी की यात्रा में सबसे सीधी चढ़ाई है, जिससे यात्री काफी थक जाते हैं। इससे बड़ी संख्या में यात्री वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद सीधे ही कटड़ा वापस लौटने को तवज्जो देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed