{"_id":"58ab91034f1c1b0a53b23a96","slug":"pil-on-military-land-grab-sc-notice-to-centre-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की जमीन कब्जे को लेकर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना की जमीन कब्जे को लेकर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Feb 2017 06:29 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में करीब 14 हजार एकड़ डिफेंस लैंड पर अवैध कब्जे को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। शीर्ष अदालत ने इस मामले को बेहद महत्वपूर्ण और गंभीर बताया है। चीफ जस्टिस जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि याचिका में जिक्र किया गया मसला महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका दायरा बहुत बड़ा हैै।
विज्ञापन
पीठ ने पाया कि कई राज्यों में डिफेंस की जमीन पर अवैध कब्जा है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील से पीठ ने कहा कि वह पहले किसी एक राज्य को चुने और उसका हल निकालने की कोशिश करे। बाद में पीठ ने इस याचिका पर गौर करने का निर्णय लेते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कि करीब 14 हजार एकड़ डिफेंस लैंड पर अवैध कब्जा है। सबसे अधिक अवैध कब्जा उत्तर प्रदेश में है, जहां करीब 2400 एकड़ डिफेंस लैंड पर कब्जा है। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है, जहां करीब 2000 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा है।
विज्ञापन