फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PIL in Sureme Court seeking nod to Chhath Puja at Yamuna banks in New Delhi

दिल्ली में छठ: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, यमुना तटों पर पूजा करने की अनुमति देने की मांग

Tue, 09 Nov 2021 10:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 09 Nov 2021 10:45 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में यमुना नदी के तटों पर छठ पूजा करने की मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को एक जनहित याचिका दाखिल की गई है।

विज्ञापन
PIL in Sureme Court seeking nod to Chhath Puja at Yamuna banks in New Delhi
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई (फाइल)छ

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई एक जनहित याचिका में दिल्ली सरकार और पुलिस को यमुना नदी के तटों पर छठ पूजा का आयोजन करने की अनुमति के लिए निर्देश देने की मांग की गई है। जनहित याचिका में यह मांग भी की गई है कि तटों पर पूजा करने वाले किसी भी श्रद्धालु के खिलाफ कोई मामला दर्ज न किया जाए। 

विज्ञापन


दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने अपने 29 अक्तूबर के आदेश में यमुना नदी के तटों से अलग कुछ निश्चित स्थानों पर छठ उत्सव मनाने की अनुमति दी थी। चार दिन चलने वाले इस पर्व की शुरुआत सोमवार को हुई थी और इसका समापन 11 नवंबर को होगा, जब श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलेंगे। 
विज्ञापन


यह जनहित याचिका सामाजिक कार्यकर्ता संजीव नेवार और स्वाति गोयल शर्मा ने अधिवक्ता शशांक शेखर झा के जरिए दाखिल की गई है। इसमें दिल्ली सरकार, डीडीएमए, दिल्ली जल बोर्ड और केंद्र सरकार को वादी बनाया गया है। याचिका में कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ यमुना तटों पर छठ पूजा की अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed