फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PIL in Supreme Court to ban consumption of liquor and intoxicating drinks in view of Cpronavirus pandemic

Coronavirus : शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Wed, 01 Jul 2020 07:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 01 Jul 2020 07:41 PM IST
सार

इस याचिका में देश में नशीले पेय पदार्थो के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने और जनता को इसकी खबरों के प्रति जागरूक बनाने के लिये विशेष अभियान चलाने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।

विज्ञापन
PIL in Supreme Court to ban consumption of liquor and intoxicating drinks in view of Cpronavirus pandemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए शराब और नशीले पेय के सेवन पर प्रतिबंध के लिए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई। यह जनहित याचिका भाजपा नेता और अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने दायर की है। याचिका में दलील दी गई है कि कोविड-19 महामारी के दौरान शराब के सेवन से तेजी से स्वास्थ्य खराब होने, जोखिम भरा आचरण करने और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होने तथा हिंसा करने जैसे खतरे होते हैं।

विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि शराब के सेवन से अनेक तरह की संक्रामक और दूसरे प्रकार की बीमारियां तो होती ही हैं। इसके अलावा इससे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है जो व्यक्ति को कोविड-19 के प्रति अधिक जोखिम वाला बनाता है। याचिका में कहा गया है कि शराब की बोतलों और इसके डिब्बे के दोनों ओर कम से कम 50 फीसदी हिस्से में इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक होने संबंधी चेतावनी छपी होनी चाहिए।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि शराब और नशीले पेय के सेवन से घरेलू हिंसा, महिलाओं के प्रति अपराध के साथ ही चोटिल होने के जोखिम बढ़ते हैं। इसके सेवन से व्यक्ति के व्यवहार में काफी बदलाव आता है जो कोविड महामारी के दौरान ज्यादा घातक हो सकता है। याचिका में चिकित्सीय उपयोग के अलावा शराब और दूसरे नशीले पेय के सेवन पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रभावी नीति तैयार करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed