'आसाराम और उसका बेटा बच्चे की लाश के साथ तांत्रिक विद्या करते थे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से बलात्कार के आरोप में लंबे समय से जेल में बंद आसाराम और उसके बेटे नारायन साईं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने आसाराम और नारायन साईं पर बच्चे की लाश के साथ तांत्रिक विद्या करने का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि उसने खुद अपनी आंखों से आसाराम और उसके बेटे को बच्चे की लाश के साथ तंत-घंट करते देखा।
PIL filed in SC against Asaram & his son Narayan Sai by an eyewitness who claims that he saw latter doing Tantrik practice on a child's body
— ANI (@ANI_news) November 18, 2016विज्ञापन
अब तक 9 गवाहों पर हमला हो चुका है और 2 गवाहों की मौत हुई है
आपको बता दें कि आसाराम को जोधपुर पुलिस ने 31 अगस्त 2013 को गिरफ्तार किया था और तभी से वह जेल में है। नाबालिग ने आसाराम पर आरोप लगाया था कि उन्होंने जोधपुर के निकट स्थित मनाई गांव में बने आश्रम में उसका यौन उत्पीड़न किया था।
यह नाबालिग उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली छात्रा है जो आश्रम में ही रहती थी। इसी साल जनवरी में आसाराम मामले के एक गवाह पर हमला किया गया था। उसकी मुजफ्फरनगर में गोली लगने से मौत हो गई थी। वह आसाराम आश्रम में बावर्ची का काम करता था। इस मामले में अब तक 9 गवाहों पर हमला हो चुका है और 2 गवाहों की मौत हो चुकी है।