फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   picture has changed due to PM Awas Yojana, housing sector will continue to grow

Housing Sector: हाउसिंग सेक्टर में बनी रहेगी तेजी, पीएम आवास योजना के कारण बदली सेक्टर की तस्वीर

Wed, 12 Mar 2025 05:53 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 12 Mar 2025 05:53 PM IST
सार

31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में पूरे साल में व्यक्तिगत स्तर पर लिए गए हाउसिंग लोन के मामले में दूसरी छमा्ही में भारी बढ़ोतरी देखी गई थी। पहली आधी छमाही में निजी स्तर पर हाउसिंग लोन के रूप में केवल 4.10 लाख रुपये बांटे गए थे, जबकि दूसरी छमाही में यही राशि बढ़कर 9.07 लाख रुपये हो गई थी।

विज्ञापन
picture has changed due to PM Awas Yojana, housing sector will continue to grow
सांकेतित तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

शेयर बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच देश के हाउसिंग सेक्टर में तेजी जारी है। नेशनल हाउसिंग बैंक के नए आंकड़े बताते हैं कि देश के शहरी और ग्रामीण दोनों ही इलाकों के हाउसिंग सेक्टर में अच्छी तेजी देखी जा रही है। सितंबर 2024 में खत्म हुई तिमाही में इसके पिछले वर्ष की तुलना में हाउसिंग सेक्टर में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि इसके पिछले वर्ष यही आंकड़ा 4.9 प्रतिशत था। सेक्टर में यह तेजी आगे भी बरकरार रहने का अनुमान है। हालांकि, इन आंकड़ों में योगदान करने वाला एक बड़ा फैक्टर पीएम आवास योजना का शामिल होना है जिसके कारण देश के गरीबों को भारी संख्या में आवास उपलब्ध हो पाए हैं।  

विज्ञापन

  
केंद्र सरकार की संस्था नेशनल हाउसिंग बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मध्य वर्ग देश के हाउसिंग सेक्टर की रीढ़ बन गया है। देश में बिकने वाले कुल घरों में सबसे ज्यादा 44 प्रतिशत घर मध्य वर्ग के लोगों ने ही खरीदे हैं, जबकि इसके बाद सबसे कमजोर तबके ने घर बनाए हैं। ईडब्ल्यूएस या सबसे कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों ने देश में 39 प्रतिशत घरों की खरीद की है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में ज्यादा घर बनने का आंकड़ा ज्यादा दर्ज किया गया है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने भारी संख्या में गरीब वर्ग के लोगों को आवास उपलब्ध कराए हैं। नेशनल हाउसिंग बैंक के आंकड़ों से यह परिणाम निकलता है कि सरकार ने कमजोर वर्गों को लगभग उतनी ही संख्या में आवास उपलब्ध कराया है जितने कि पूरे मध्य वर्ग ने खरीदारी की है। गरीब वर्ग को यह आवास प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में पूरे साल में व्यक्तिगत स्तर पर लिए गए हाउसिंग लोन के मामले में दूसरी छमा्ही में भारी बढ़ोतरी देखी गई थी। पहली आधी छमाही में निजी स्तर पर हाउसिंग लोन के रूप में केवल 4.10 लाख रुपये बांटे गए थे, जबकि दूसरी छमाही में यही राशि बढ़कर 9.07 लाख रुपये हो गई थी। नेशनल हाउसिंग बैंक के आंकड़ों के अनुसार, देश के हाउसिंग सेक्टर में बेहतर वृद्धि देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed