{"_id":"5fd9dcd3fff98059474537c7","slug":"pib-fact-check-a-claim-circulated-on-social-media-that-indian-railways-put-private-stamps-on-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पर अडानी के ठप्पे को लेकर प्रियंका की फेसबुक पोस्ट का सरकार ने किया खंडन, बताया भ्रामक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलवे पर अडानी के ठप्पे को लेकर प्रियंका की फेसबुक पोस्ट का सरकार ने किया खंडन, बताया भ्रामक
Wed, 16 Dec 2020 03:39 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 16 Dec 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : amar ujala
भारत सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की फेसबुक पोस्ट का खंडन किया है और उसे भ्रामक बताया है। भारत के पत्र सूचना कार्यालय यानी पीआईबी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। उसमें प्रियंका गांधी का नाम लिए बगैर पीआईबी ने कहा है कि है कि रेलवे पर अडानी के ठप्पे को लेकर भ्रामक दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीआईबी ने ट्विटर पर लिखा कि फेसबुक पर एक वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय रेल पर एक निजी कंपनी का ठप्पा लगवा दिया है। जबकि पीआईबी का फैक्ट चेक कहता है कि यह दावा भ्रामक है। यह केवल एक वाणिज्यिक विज्ञापन है, जिसका उद्देश्य केवल 'गैर किराया राजस्व' को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन
दावा: #फेसबुक पर एक वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय रेल पर एक निजी कंपनी का ठप्पा लगवा दिया है। #PIBFactCheck: यह दावा भ्रामक है। यह केवल एक वाणिज्यिक विज्ञापन है जिसका उद्देश्य केवल 'गैर किराया राजस्व' को बेहतर बनाना है। pic.twitter.com/vSmK8Xgdis
विज्ञापन विज्ञापन— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 16, 2020
बता दें कि दो दिन पहले ही प्रियंका गांधी ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक रेलगाड़ी का वीडियो है और उस पर अडानी ग्रुप का ठप्पा लगा हुआ है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस भारतीय रेलवे को देश के करोड़ों लोगों ने अपनी मेहनत से बनाया भाजपा सरकार ने उस पर अपने अरबपति मित्र अडानी का ठप्पा लगवा दिया।
उन्होंने आगे लिखा कि कल को धीरे - धीरे रेलवे का एक बड़ा हिस्सा मोदी जी के अरबपति मित्रों को चला जाएगा। देश के किसान खेती - किसानी को भी आज मोदी जी के अरबपति मित्रों के हाथ में जाने से रोकने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हालांकि पीआईबी ने इस दावे का खंडन किया है और इसे भ्रामक बताया है।