{"_id":"66d97d73b49382e12209b22e","slug":"photo-emerges-showing-renukaswamy-pleading-for-life-before-murder-news-updates-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Darshan Case: रेणुकास्वामी हत्याकांड से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल; पीड़ित जान की गुहार लगाता दिखा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Darshan Case: रेणुकास्वामी हत्याकांड से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल; पीड़ित जान की गुहार लगाता दिखा
Thu, 05 Sep 2024 03:14 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:14 PM IST
सार
बंगलूरू के चर्चित रेणुकास्वामी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। जांच कर रही पुलिस के चार्जशीट दायर करने के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
दर्शन थुगुदीपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू के चर्चित रेणुकास्वामी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को अपनी चार्जशीट अदालत में दायर की है। इसमें कई बड़े खुलासे किए गए। चार्जशीट दाखिल करने के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें रेणुकास्वामी को बचने के लिए विनती करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
रेणुकास्वामी के चेहरे पर डर
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'कैमरे की तरफ देखते हुए बिना कपड़े पहने रेणुकास्वामी के चेहरे पर डर साफ झलक रहा था। इस तस्वीर को देखकर साफ समझ आता है की पीड़ित ने किस तरह यातनाएं झेली हैं। उसकी दर्दनाक मौत हुई है।'
विज्ञापन
बिजली के झटके दिए गए
उन्होंने यह भी बताया कि रेणुकास्वामी के शरीर पर चोट के कई निशान भी हैं। तस्वीर में वह अपनी जान की गुहार लगाता दिख रहा है। एक अन्य तस्वीर में पीड़ित एक खड़े ट्रक के पास जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसे डंडे से पीटा गया, उसे बिजली के झटके दिए गए और जमीन पर उठाकर फेंक दिया गया, जिससे कई फ्रैक्चर हो गए।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि बुधवार को दाखिल आरोपपत्र में फॉरेंसिक रिपोर्ट है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि दर्शन के कपड़ों पर रेणुकास्वामी के खून के धब्बे पाए गए। दर्शन अपने दोस्त पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य लोगों के साथ मामले के आरोपी हैं और फिलहाल राज्य की विभिन्न जेलों में न्यायिक हिरासत में हैं।
यह है पूरा मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 33 वर्षीय रेणुकास्वामी अभिनेता दर्शन के बहुत बड़े फैन थे। उसने दर्शन की दोस्त पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे। इसे देखकर दर्शन को गुस्सा आया और यही गुस्सा रेणुकास्वामी की हत्या का कारण बना। उसका शव सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के पास एक नाले में मिला था।
आठ जून को फैन क्लब का हिस्सा रहे आरोपियों में से एक राघवेंद्र ने रेणुकास्वामी को यह कहकर बुलाया कि अभिनेता उससे मिलना चाहते हैं और वहां आने पर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चित्रदुर्ग के मूल निवासी रेणुकास्वामी की मौत गंभीर चोट लगने और खून बहने की वजह से हुई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, रेनुकास्वामी चित्रदुर्ग का रहने वाला था। कई चोटों के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में पवित्रा भी एक आरोपी हैं। उन्होंने दावा किया जांच में यह साबित हो गया है कि उन्होंने रेणुकास्वामी की हत्या के लिए उकसाया और साजिश रची तथा अपराध में शामिल हुई।