{"_id":"622c5bf847121f73e839ad7d","slug":"phone-tapping-case-mumbai-police-has-sent-notice-devendra-fadnavis-asking-him-to-appear-before-them-at-bkc-cyber-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन टैपिंग मामला: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस को मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस, रविवार सुबह 11 बजे तक होना होगा पेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फोन टैपिंग मामला: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस को मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस, रविवार सुबह 11 बजे तक होना होगा पेश
Sat, 12 Mar 2022 05:56 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 12 Mar 2022 05:56 PM IST
सार
ट्रांसपोर्ट-पोस्टिंग घोटाले में पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सीआरपीसी 160 के तहत नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुंबई पुलिस ने सीआरपीसी 160 के तहत नोटिस भेजा है। ट्रांसपोर्ट-पोस्टिंग घोटाला मामले में यह नोटिस भेजा गया है। मुंबई पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए रविवार सुबह 11 बजे हाजिर होने को कहा है।
विज्ञापन
हालांकि, फडणवीस ने देर शाम बयान जारी कर बताया कि ज्वाइंट सीपी क्राइम ने कहा है कि मुझे रविवार को बीकेसी थाने जाने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय वे केवल आवश्यक जानकारी लेने आएंगे।
विज्ञापन
मामले से जुड़े पुलिस अधिकारी ने बताया, 'फडणवीस को जारी नोटिस में पुलिस ने कहा है कि मामले के संबंध में उन्हें पहले सीलबंद लिफाफों में प्रश्नावली भेजी गई थी, लेकिन उन्होंने उनका कोई जवाब नहीं दिया। इसके अलावा जवाब दाखिल करने के लिए उन्हें दो बार नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन वह दोबारा जवाब देने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक, फडणवीस को तीन बार पत्र भेजकर याद दिलाया गया था कि उन्हें पुलिस के सामने पेश होना है, लेकिन वह इन पत्रों का कोई जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि ताजा नोटिस में उनसे रविवार को साइबर पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
पिछले साल मुंबई के बीकेसी साइबर पुलिस थाने में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कथित तौर पर अवैध रूप से फोन टैप करने और गोपनीय दस्तावेज लीक करने का मामला दर्ज किया गया था। यह मामला राज्य के खुफिया विभाग (एसआईडी) की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
हालांकि, प्राथमिकी दर्ज होने से पहले महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने अपनी जांच रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला ने गोपनीय रिपोर्ट लीक की थी। शुक्ला पर एसआईडी प्रमुख रहते हुए राजनेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के फोन टैप कराने का आरोप है।