फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pets Of US People Will Be Wear Garments Made In Tirupur Tamilnadu

भारत में बने चमकीले रंगों वाले स्वेटर पहनेंगे अमेरिका के पालतू जानवर

Wed, 15 May 2019 12:50 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 May 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Pets Of US People Will Be Wear Garments Made In Tirupur Tamilnadu
Dog - फोटो : BBC
अमेरिका में लोगों के पालतू कुत्ते या जानवर जल्द ही भारत में बने चमकीले रंगों वाली स्वेटर पहने वहां की सड़कों पर दिखाई देंगे। तमिलनाडु के तिरुपुर में कपड़ा बनाने वाली कंपनियों को इन पालतू कुत्तों के लिए करीब 50 हजार कपड़े तैयार करने का ऑर्डर मिला है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमेरिका की एक फर्म ने करीब तीन महीने पहले तिरुपुर स्थित पल्लडम की इकाई में पालतू कुत्तों के लिए 50 हजार कपड़े बनाने का ऑर्डर दिया है। इसलिए यह इकाई पालतू कुत्तों के लिए चमकीले रंगों वाले स्वेटर या हुडी आदि तैयार करने में जुटी हुई है। पिछले कुछ महीनों में कुछ अन्य फर्मों को भी जानवरों के लिए कपड़े तैयार करने के ऐसे ही ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन

एक इकाई के मालिक ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर कहा कि हमने कुछ माह पहले उनसे संपर्क किया था और कुछ नमूने भेजे थे। खरीददार ने तुरंत ऑर्डर दे दिया। तैयार किए जा रहे कपड़ों की पहली खेप तीन महीने के भीतर अमेरिका भेजी जाएगी। तिरुपुर में कुछ समय से कपड़े तैयार किए जा रहे हैं, यह पहली बार है कि जब विदेश से ऑर्डर मिला है।

तिरुपुर निर्यातक संगठन के कार्यकारी सदस्य कुमार दुरईसामी ने बताया कि पश्चिमी देशों के खरीददार अपने पालतू जानवरों के लिए कपड़े अधिकतर चीन से लेते हैं। इस कारोबार में चीन अग्रणी भूमिका में है। परंतु अमेरिका के चीन पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों की वजह से अब खरीददार भारत का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed