{"_id":"59de0a334f1c1b9e678b5351","slug":"petrol-pump-dealers-call-off-their-october-13-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 13 अक्टूबर को बंद नहीं रहेंगे पेट्रोल पंप, सरकार से बातचीत के बाद डीलरों ने वापस ली हड़ताल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब 13 अक्टूबर को बंद नहीं रहेंगे पेट्रोल पंप, सरकार से बातचीत के बाद डीलरों ने वापस ली हड़ताल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Oct 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप डीलरों ने देशव्यापी हड़ताल वापस ले ली। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बातचीत के बाद पेट्रोल पंप डीलरों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। बता दें कि देशभर के पेट्रोल डीलरों ने आगामी 13 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने का एलान किया था।
विज्ञापन
देश भर में करीब 54 हजार डीलर पेट्रोलियम उत्पादों के 54,000 डीलरों ने 13 अक्तूबर को देशव्यापी हड़ताल करने का एलान किया था। यूनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट (यूपीएफ) ने बेहतर लाभ (मार्जिन) समेत विभिन्न मांगों और पेट्रोलियम पदार्थों को भी जीएसटी के दायरे में लाए जाने के लिए इस हड़ताल का एलान किया था।
विज्ञापन
पढ़ें- गुजरात के बाद महाराष्ट्र ने भी घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, नए रेट मध्य रात्रि से होंगे लागू
विज्ञापन
फ्रंट ने मांग की है कि चार नवंबर, 2016 को तेल मार्केटिंग कंपनियों के साथ किए गए करार को लागू किया जाए। यह फैसला काफी समय से लंबित है। अन्य मांगों में डीलर मार्जिन की हर छह माह में समीक्षा, निवेश पर रिटर्न के लिए बेहतर नियम, कर्मचारियों के मुद्दों का समाधान, नुकसान से निपटने के लिए नए अध्ययन और एथेनॉल मिलाने व ट्रांसपोर्टेशन से संबंधित मुद्दे शामिल हैं।