{"_id":"57db23084f1c1bd136d47f56","slug":"petrol-price-up-by-58-paisa-a-litre-and-diesel-cut-by-31-paisa","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल 31 पैसे सस्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल 31 पैसे सस्ता
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Sep 2016 07:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल के दाम में मामूली बढ़ोतरी करने के साथ डीजल के भाव में मामूली कमी कर दी। पेट्रोल के दाम में 58 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोतरी जबकि डीजल के दाम में 31 पैसा प्रति लीटर की कटौती की गई है। इस तरह राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 64.05 रुपये और डीजल 52.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन
नई कीमतें बृहस्पतिवार आधी रात से लागू हो गई हैं। इससे पहले 31 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में क्रमश: 3.38 रुपये और 2.67 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।
विज्ञापन
देश पेट्रोलियम पदार्थों की सबसे बड़ी खुदरा कारोबारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले एक माह में कच्चे तेल की कीमत में अच्छी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन