फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol Price along with diesel witnessed a cut for the third consecutive day

मामूली ही सही, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन कटौती

Fri, 01 Jun 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jun 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
Petrol Price along with diesel witnessed a cut for the third consecutive day
पेट्रोल-डीजल

मामूली ही सही, लेकिन शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती हुई। इंडियन ऑयल के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के मद्देनजर पेट्रोल की कीमत में छह पैसे प्रति लीटर, जबकि डीजल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल 7 पैसे और डीजल के दाम में 5 पैसे की कटौती की गई थी। 

विज्ञापन


बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में एक-एक पैसे की कटौती की गई थी, जिसको लेकर सियासी घमासान भी मचा था। पेट्रोलियम पदार्थों की मार्केटिंग करने वाली देश में सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 31 मई को पेट्रोल का दाम 78.35 रुपये प्रति लीटर था, जो कि एक दिन पहले के 78.42 रुपये के मुकाबले सात पैसे कम है। 
विज्ञापन


इसी तरह डीजल की कीमत भी एक दिन पहले के 69.30 रुपये के मुकाबले गुरुवार को पांच पैसे घट कर 69.25 पैसे प्रति लीटर रही। मालूम हो कि 14 मई के बाद से पेट्रोल में 3.80 रुपये और डीजल में 3.38 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद लगातार 16 दिनों तक दाम बढ़ने के बाद 30 मई से इनकी कीमतों में कमी का सिलसिला शुरू हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed