फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol Diesel sales increases to to hoarding on price hike expectations news in Hindi

Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की आशंका के बीच बिक्री में इजाफा, जानिए एक से 15 मार्च के बीच का हाल

Wed, 16 Mar 2022 08:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Mar 2022 08:33 PM IST
सार

लोगों को लग रहा है कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आ जाने के बाद अब पेट्रोल और डीजलों की कीमतों में तेजी आ सकती है। इसके चलते लोग अभी से अपनी गाड़ियों के टैंक फुल करवा रहे हैं और इसका असर पेट्रोल-डीजल की बढ़ी बिक्री के रूप में देखने को मिला है। सिर्फ 15 दिन में कोरोना से पूर्व के स्तर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल बिक गया है।

विज्ञापन
Petrol Diesel sales increases to to hoarding on price hike expectations news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

मार्च के शुरुआती 15 दिनों में ईंधन की बिक्री वैश्विक महामारी से पहले के स्तर से ऊपर निकल गई है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने की आशंका बढ़ी है। इस वजह से उपभोक्ता अपने वाहनों के टैंक अभी भरवा ले रहे हैं।

विज्ञापन


जनता के साथ-साथ डीलर भी अपने टैंक भरवा रहे हैं। उनका मानना है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के चलते ईंधन की कीमतों में वृद्धि को रोका गया था। लेकिन, माना जा रहा है कि अब परिणाम आ जाने के बाद कीमतों में वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन


आंकड़ों से पता चलता है कि सरकारी ईंधन विक्रेताओं की ओर से की गई पेट्रोल बिक्री एक से 15 मार्च के दौरान 12.30 लाख टन रही। यह पिछले साल इसी अवधि की तुलना में हुई बिक्री से लगभग 18 फीसदी ज्यादा रही है। वहीं, साल 2019 के मुकाबले पेट्रोल की बिक्री 24.3 फीसद अधिक रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले ईंधन की बिक्री में में 23.7 फीसदी का इजाफा हुआ है। एक से 15 मार्च के बीच 35.30 लाख टन डीजल बिका। साल 2019 में इसी अवधि में बेचे गए डीजल के मुकाबले यह 17.2 फीसदी ज्यादा है। 2020 के मुकाबले 33.5 फीसदी अधिक डीजल बिका।

बता दें कि इस साल एक से 15 मार्च के बीच हुई डीजल की बिक्री पिछले दो साल में किसी भी महीने के शुरुआती 15 दिनों की तुलना में सबसे ज्यादा है। यह अप्रैल 2020 में बेचे गए कुल डीजल से भी अधिक हो गया है, जब कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की वजह से देश में पूर्ण लॉकडाउन लागू था।

फरवरी के मुकाबले भी बिक्री में वृद्धि
आंकड़ों के मुताबिक, 2020 में एक मार्च से लेकर 15 मार्च के दौरान हुई बिक्री के मुकाबले इस साल पेट्रोल की बिक्री 24.3 फीसदी और डीजल की 33.5 फीसदी ज्यादा रही। वहीं, पिछले महीने यानी फरवरी के मुकाबले दोनों की बिक्री क्रमश: 18.8 फीसदी और 32.8 फीसदी ज्यादा रही। 

पुरी के बयान के बाद 20 फीसदी तेजी
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा था कि कुछ इस तरह की टिप्पणियां आई हैं कि लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से पहले अपनी गाड़ियों के टैंक पूरी तरह भरवाने चाहिए। उनके इस बयान के बाद ही पेट्रोल और डीजल की बिक्री में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 


132 दिनों से नहीं हुई कीमत में वृद्धि
उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के देखते हुए नवंबर, 2021 से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। इस दौरान वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 81 डॉलर से बढ़कर 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं। इसके बावजूद घरेलू बाजार में 132 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। इससे घरेलू तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed