{"_id":"5e6d01cb8ebc3ea7e24e771e","slug":"petrol-diesel-gas-becomes-cheaper-if-prices-fall-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीमतें घटीं हैं तो सस्ता हो पेट्रोल-डीजल, गैस: कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कीमतें घटीं हैं तो सस्ता हो पेट्रोल-डीजल, गैस: कांग्रेस
Sat, 14 Mar 2020 09:39 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 14 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
अजय माकन
- फोटो : ANI
कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोलिय पदार्थ सस्ते न किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। प्रवक्ता अजय माकन का कहना है कि कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से घट रही हैं। उस हिसाब से देश में पेट्रोल, डीजल और रसाई गैस आदि की कीमतों में गिरावट आनी चाहिए। सरकार ने जब पेट्रोलियम पदार्थों की दरें मार्केट से लिंक कर दी हैं ऐसे में कीमत घटने पर उसका लाभ लोगों को नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि जिस हिसाब से कीमतें कम हुई है उस आधार पर पेट्रोल-डीजल की वर्तमान कीमतों में 40 प्रतिशत तक की कमी जानी चाहिए। कांग्रेस ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है। साथ ही यूपीए सरकार में जिस दर से एक्साइज ड्यूटी ली जा रही थी मोदी सरकार में बढ़ी दर वापस होनी चाहिए।
विज्ञापन
माकन का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें घटकर प्रति बैरल 34-35 डॉलर पहुंच गई हैं। हमारी सरकार इस फायदा लोगों को पहुंचाने की बजाय खुद मुनाफा कमा रही है। वर्तमान दौर में लोगों की जेब पर बोझ कम किया जाना चाहिए जो नहीं हो रहा है। जब भी कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है इसका बोझ उपभोक्ताओं पर डाला गया है। पेट्रोल डीजल की कीमतों का अधिक प्रभाव किसानों और ट्रांसपोटर्स पर पड़ता है और उसकी भरपाई मंहगाई के रूप में आम लोगों को भी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन