फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol & diesel dealers strike against daily revision of prices scheduled on June 16 deferred

पेट्रोल पंप मालिकों ने 16 जून की हड़ताल की स्थगित, रोजाना दाम तय करने पर था विरोध

Wed, 14 Jun 2017 08:27 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Wed, 14 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
Petrol & diesel dealers strike against daily revision of prices scheduled on June 16 deferred
फाइल फोटो

आगामी 16 जून से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमत तय करने के सरकारी तेल कंपनियों के फैसले के खिलाफ पेट्रोल पंप डीलरों ने जो हड़ताल की धमकी दी थी, उसे वापस ले ली गई है। ऑल इंडिया पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन (एआईपीडीए) के कोषाध्यक्ष नितिन गोयल ने अमर उजाला को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम यहां हुई संगठन की बैठक में हड़ताल पर नहीं जाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


इससे पहले पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कहा कि पेट्रोल डीजल का दैनिक कीमत तय करने का फैसला 16 जून से ही पूरे देश में लागू होगा।

वहीं पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य दैनिक आधार पर तय होने की व्यवस्था ठीक से लागू हो सके, इसके लिए इंडियन ऑयल कारपोरेेशन (आईओसी) ने देशभर में 87 कंट्रोल रूम बनाने का फैसला किया है। 15 जून 2017 तक बन जाने वाले ये कंट्रोल रूम सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनियों ने आगामी 16 जून से दैनिक आधार पर पेट्रोल-डीजल के दाम तय करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


आईओसी से मिली सूचना के मुताबिक डीलर की तरफ से किसी तरह की शिकायत मिलते ही कंट्रोल रूम सक्रिय हो जाएगा। इसमें तकनीकी विभाग, संचालन विभाग और खुदरा बिक्री विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। देश के सभी कंट्रोल रूम मुंबई स्थित मुख्यालय में बनाये गए कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी आईओसी का कहना है कि दैनिक मूल्य निर्धारण प्रणाली में किसी को दिक्कत नहीं हो, इसके लिए करीब 450 सेल्स एरिया के तहत आने वाले डीलरों को कार्यशाला के जरिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


कंपनी के 25 हजार से ज्यादा डीलरों को समय से मूल्य में बदलाव की सूचना मिले, इसके लिए कंपनी ने सभी डीलरों के मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस आदि की फिर से जांच कर ली है। इन्हें रात में आठ बजे ही अगले दिन के मूल्य की सूचना मिल जाएगी। इसके अलावा मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल पर भी यह सूचना उपलब्ध रहेगी। इस व्यवस्था के परीक्षण के लिए कंपनी ने 13 जून से ही पूरे देश में ट्रायल शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed