फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   petrol bomb hurled at rss leaders house in chennai

Tamil Nadu: आरएसएस नेता के घर पर पेट्रोल बम फेंका, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, इलाके में सनसनी

Sat, 24 Sep 2022 05:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 Sep 2022 05:21 PM IST
सार

62 वर्षीय सीतारमण आरएसएस के जिला समन्वयक हैं। जब पेट्रोल बम फेंका गया तो वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर थे। शोर सुनकर उनके सभी परिजन बाहर निकल आए।

विज्ञापन
petrol bomb hurled at rss leaders house in chennai
पेट्रोल बम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Demo Photo

विस्तार

चेन्नई के पास तांबरम में शनिवार को एक आरएसएस नेता के घर पर पेट्रोल बम फेका गया। हालांकि, इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ या संपत्ति को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि तामंबरम के चितलापक्कम में आरएसएस कार्यकर्ता सीतारमण के आवास पर पेट्रोल बम फेंका या। पेट्रोल बम फेंकने वाले दो अज्ञात लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


धमाके की आवा सुनकर बाहर आए परिजन
62 वर्षीय सीतारमण आरएसएस के जिला समन्वयक हैं। जब पेट्रोल बम फेंका गया तो वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर थे। धमाके की आवाज सुनकर सभी परिजन बाहर निकल आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 4 बजे हुई घटना
आरएसएस नेता ने बताया कि सुबह करीब चार बजे हमने तेज आवाज सुनी और बाहर आग देखी। हम सोच रहे थे कि कोई शॉर्ट सर्किट है लेकिन ऐसा नहीं था। हमने आग बुझाई और पुलिस अधिकारियों सूचना दी। 

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना
मामले की जानकारी मिलते ही चितलापक्कम के पुलिस अधिकारी  मौके पर पहुंचे। उन्होंने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें पता चला कि एक दोपहिया वाहन पर सवार दो व्यक्ति उनके घर के सामने रुके, उन्होंने पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगाई और बोतल को घर के अंदर फेंक दिया। 

पल्लीकरनई के उपायुक्त जोस थंगैया ने उस जगह का निरीक्षण किया जहां पेट्रोल बम फेंका गया था। उन्होंने कई लोगों से पूछताछ की। घटना के बाद से तांबरम इलाके में सनसनी फैल गई। 


पहले भी हो चुकीं ऐसी घटनाएं
इससे पहले शुक्रवार की रात तमिलनाडु के कुनियामुथुर शहर में एक भाजपा कार्यकर्ता सरथ के आवास पर भी बोतल बम फेंका गया थी। इसमें हमले में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई थी।  इसी तरह गुरुवार को भी भाजपा कार्यालय में ज्वलनशील पदार्थ से भरी एक बोतल फेंकी गई थी। 

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा के मुताबिक, यह एक आतंकी हमला था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed