फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol and diesel prices scale new peaks on Monday, in Mumbai oil prices reaches upto 90 rupees

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें चार शहरों में क्या है कीमत

Mon, 24 Sep 2018 07:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel prices scale new peaks on Monday, in Mumbai oil prices reaches upto 90 rupees
पेट्रोल डीजल

तेल की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी बदस्तूर जारी है। 1 अगस्त से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने का यह सिलसिला शुरू हुआ था। उसके बाद से रोजाना इसके दाम बढ़ते जा रहे हैं। केवल 13 अगस्त को इसकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं आज देश की आर्थिक नगरी मुंबई में पहली बार पेट्रोल के दाम 90 रुपये के पार पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को पेट्रोल में 11 पैसे और डीजल में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल 82 रुपये 72 पैसे और डीजल 74 रुपये 2 पैसे प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 90 रुपये 8 पैसे और डीजल 78 रुपये 58 पैसे प्रति लीटर की दर से बिकेगा। कोलकाता की बात करें तो यहां पेट्रोल 84 रुपये 54 पैसे और डीजल 75 रुपये 87 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। चेन्नई में पेट्रोल 85 रुपये 99 पैसे और डीजल 78 रुपये 26 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में थोड़ा-थोड़ा ही लेकिन इजाफा हो रहा है। जनता सरकार से तेल की कीमतों पर राहत देने के लिए लगातार विरोध दर्ज करा रही है। लेकिन सरकार की तरफ से इसपर राहत देने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। तेल की कीमतों में होने वाली इस बढ़त के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना भी एक वजह है। रविवार को भी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पेट्रोल के दामों में 17 पैसों की बढ़ोतरी के बाद कीमत 82.61 रुपये प्रति लीटर हो गया था। वहीं डीजल के दामों में 10 पैसे की बढ़ोतरी के बाद दाम 73.97 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा था। इससे पहले शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed