{"_id":"5ceb346abdec22071b38aeb4","slug":"petrol-and-diesel-prices-may-go-up-by-rs-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने वाले दिनों में तीन रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आने वाले दिनों में तीन रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
Mon, 27 May 2019 06:20 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 27 May 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल डीजल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल के दामों में तीन रुपये तक इजाफा हो सकता है। जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में चल रही तेजी के कारण तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा सकती हैं। लगातार तीसरे दिन रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 14 पैसे और डीजल के दाम में 7 पैसे की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
चुनाव खत्म होने के बाद से पेट्रोल 64 पैसे और डीजल 68 पैसे महंगा हो चुका है। जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कंपनियों ने तेल के दामों पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन अब घाटे को पाटने के लिए उनके सामने दाम बढ़ाना ही विकल्प है। दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला कुछ समय तक जारी रहेगा।
विज्ञापन