फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   petrol and diesel prices hiked continuously for fifth day

तेल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन इजाफा, मुंबई में सबसे महंगा हुआ पेट्रोल

Mon, 03 Sep 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Sep 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
petrol and diesel prices hiked continuously for fifth day

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पिछले पांच दिनों से तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 31 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। वहीं डीजल के कीमतों में 39 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया है। सोमवार को बढ़ी कीमतों के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल 79.15 रुपये का मिल रहा है।  

विज्ञापन


वहीं डीजल 71.15 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा मुंबई में भी सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 31 पैसे का उछाल आया है, जिसके बाद अब यह बढ़कर 86.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल की कीमतों में 44 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अब यह 75.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमतें किसी भी मेट्रो शहर के मुकाबले सबसे ज्यादा हो गई हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था, जबकि डीजल की कीमतों में 34 पैसे का उछाल आया था। 

बता दें कि पांच दिनों से लगातार तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। डीजल के रेट अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को डीजल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। जिसके बाद से हर रोज इसके दामों में बढ़ोतरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सेंसेक्स भी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। सेंसेक्स ने 38,761 अंक का स्तर छू लिया है, जबकि निफ्टी ने 11,700 अंक का स्तर छुआ है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed