फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol and Diesel Price: Shiv Sena MP Priyanka Chaturvedi took a jibe on center Announce the election

शिवसेना सांसद ने कसा तंज: चुनाव की घोषणा कर दीजिए, पेट्रोल-डीजल के दाम खुद नीचे आ जाएंगे

Sat, 26 Mar 2022 11:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Mar 2022 11:56 AM IST
सार

पांच राज्यों में चुनाव के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम में चार नवंबर के बाद से कोई इजाफा नहीं किया गया था। लेकिन चुनाव परिणाम जारी होने के 12 दिन बाद से ईंधन की कीमतों में वृद्धि शुरू हो गई। अब तक इनके दाम 2.40 रुपये तक बढ़ चुके हैं।

विज्ञापन
Petrol and Diesel Price:  Shiv Sena MP Priyanka Chaturvedi took a jibe on center Announce the election
प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम जारी होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। पिछले पांच दिनों में चार बार इसके दाम में बढ़ोतरी की गई। 22 मार्च के बाद से अब तक इनके दाम 2.40 रुपये तक बढ़ चुके हैं। ऐसे में शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। 

विज्ञापन

 

प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर लिखा कि, चुनाव आयोग से अनुरोध है कि आगामी राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की तुरंत घोषणा करे, जिससे दामों को बढ़ना कम हो और लोगों को राहत मिले। उन्होंने आगे लिखा- चुनाव = ईंधन के दाम में कोई वृद्धि नहीं। 

विज्ञापन


चार नवंबर से नहीं बढ़े थे दाम 
दरअसल, पांच राज्यों में चुनाव के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम में चार नवंबर के बाद से कोई इजाफा नहीं किया गया था। लेकिन चुनाव परिणाम जारी होने के 12 दिन बाद से ईंधन की कीमतों में वृद्धि शुरू हो गई। 22 मार्च को पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि की गई। इसके बाद से पांच दिनों में चार बाद बढ़ोतरी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने के बाद भी स्थिर रहीं कीमतें 
दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं। इस समय इसके दाम 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं, जिसके बाद खुदरा कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर तक की बढोतरी की गई। इसके बावजूद भी खुदरा दामों में इजाफा नहीं हुआ, जिससे तेल कंपनियों को घाटा उठाना पड़ रहा है। 

 

आज फिर बढ़े दाम
पेट्रोल के दाम 76 से 84 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 85 तक बढ़े हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 98.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.35 रुपये व डीजल की कीमत 97.55 रुपये प्रति लीटर  है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 93.01 रुपये जबकि डीजल का दाम 108.01 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 104.43 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.47 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed