फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol and diesel price hiked in Mumbai today

मुंबई: महामारी के चलते आर्थिक संकट से जूझते लोगों पर पड़ी पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों की मार

Fri, 12 Feb 2021 10:15 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 12 Feb 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel price hiked in Mumbai today
मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस महामारी के कारण पहले ही देशवासी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस बीच देश के कुछ हिस्सों में बढ़ाई गई पेट्रोल-डीजल की कीमतों के चलते अब आम आदमी की रीढ़ ही तोड़ दी गई है। एक तरफ लोगों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं अब प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों से आम जन पर मंहगाई की दोहरी मार पड़ रही है।

विज्ञापन


ईंधन की कीमतों में तेजी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। इस कारण कभी न रुकने वाली मुंबई को भी झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के चलते बड़ी संख्या में मुंबईवासियों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। शहर में शुक्रवार को  पेट्रोल का दाम 94.64 रुपये प्रति लीटर हो गया तो डीजल की कीमत 85.32 रुपये प्रति लीटर रही।
विज्ञापन


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, शुक्रवार यानी 12 फरवरी को पेट्रोल के दाम में 28 से 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई, जबकि डीजल के दाम 35 पैसे से 38 पैसे तक बढ़ गए। पिछले कई दिनों से पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके बढ़ते दामों पर सवाल उठने पर पिछले दिनों पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में कहा था कि सरकार के पास पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला टैक्स को घटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा था कि कीमतों में फेरबदल अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर करती है, इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है, कीमत पेट्रोलियम कंपनियां ही तय कर कर रही हैं। 


बता दें रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल और डीजल के दाम एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद बढ़ जाती हैं। बजट 2021-22 में पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर का 'एग्री इन्फ्रा सेस' लगाने का एलान हुआ था, लेकिन सरकार का कहना था कि इससे आम जनता पर कोई अतिरिक्त भार नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed