Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol and diesel price hiked by 60 paisa per litre after 83 day hiatus

83 दिन बाद आया पेट्रोल और डीजल के दामों में उछाल, प्रति लीटर 60 पैसे की बढ़ोतरी

Sun, 07 Jun 2020 08:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 07 Jun 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel price hiked by 60 paisa per litre after 83 day hiatus
सांकेतिक तस्वीर

देश में 83 दिन के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। दोनों ईंधनों की कीमत में 60 पैसा प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी हुई है। अब देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.68 रुपये प्रति लीटर हो गई है और डीजल की कीमत 69.99 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

विज्ञापन


ये बढ़त अभी तक पूरे देश में लागू लॉकडाउन के कारण जारी प्रतिबंधों में छूट के बाद ईंधन की मांग बढ़ने पर कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी की वजह से हुई है। बता दें कि इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 16 मार्च को उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया था, तब से ऐसा पहली बार हुआ है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट दिए जाने के बाद अब निजी वाहनों और ऑटो-टैक्सी आदि को चलने की अनुमति दे दी गई है, जिसके चलते पेट्रोल-डीजल की मांग में अचानक वृद्धि हुई है। लॉकडाउन के तीन चरणों तक एक तरह से सड़कों पर वाहन न के बराबर निकलते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में दैनिक बदलाव की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां नियमित अंतराल पर विमान ईंधन और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) कीमतों में बदलाव कर रही थीं, लेकिन 16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं।

सरकार के पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने के तुरंत बाद इनकी कीमतें स्थिर हो गईं। बाद में छह मई को सरकार के पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क और बढ़ाने के बावजूद इनकी कीमतें स्थिर बनी रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के रिकॉर्ड निचले स्तर पर चले जाने से कंपनियों को जो लाभ हुआ उन्होंने इससे सरकार द्वारा बढ़ाए गए उत्पाद शुल्क की बढ़ोत्तरी की।


इसी के साथ मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 59 पैसे बढ़कर क्रमश: 78.91 रुपये और 73.89 रुपये प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में यह बढ़ोत्तरी 53 पैसा रही और पेट्रोल 76.07 रुपये प्रति लीटर हो गया। डीजल की कीमत मुंबई में 58 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 68.79 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 55 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 66.17 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 68.22 रुपये से बढ़कर 68.74 रुपये प्रति लीटर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed