{"_id":"5c54b968bdec224e364f99d2","slug":"petition-against-the-interim-budget-2019-in-the-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिम बजट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, उठी ये मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंतरिम बजट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, उठी ये मांग
Sat, 02 Feb 2019 02:56 AM IST
रचना शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रचना शर्मा
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
supreme court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में केंद्र सरकार की तरफ से शुक्रवार को अंतरिम बजट 2019-20 पेश करने के कुछ ही घंटों के अंदर इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी गई। एडवोकेट मनोहर लाल शर्मा की तरफ से दाखिल की गई याचिका में कहा गया कि संविधान में अंतरिम बजट जैसा कोई कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए यह बजट खारिज कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता का कहना है कि संविधान के तहत केवल पूर्ण बजट और लेखानुदान पेश करने का ही प्रावधान है। लेखानुदान चुनावी साल में सीमित समय के लिए सरकारी खर्च की पूर्ति के लिए ली जाने वाली मंजूरी होती है, जबकि पूर्ण बजट बाद में निर्वाचन के बाद गठित हुई सरकार पेश करती है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में भी एडवोकेट शर्मा केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन तब आरबीआई के कैपिटल रिजर्व से जुड़े मुद्दे पर तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ जनहित याचिका के लिए शीर्ष अदालत ने उन पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया था।
विज्ञापन