फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   peter mukerjea says, indrani killed children for her ambition

'महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए इंद्राणी ने चढ़ा दी बच्चों की बलि'

Sat, 26 Mar 2016 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Mar 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
peter mukerjea says, indrani killed children for her ambition
- फोटो : getty images

बेटी की हत्या के मामले में पत्नी इंद्राणी मुखर्जी की मदद करने के आरोप में जेल में बंद पीटर मुखर्जी ने पहली बार जुबान खोली है। अपनी पत्नी को अति महत्वाकांक्षी महिला बताते हुए पीटर ने कहा कि उसने अपनी महत्वाकांक्षाओं के चक्कर में अपने बच्चों की बलि चढ़ा दी।

विज्ञापन


भारत के पूर्व मीडिया मुगल कहे जाने वाले पीटर मुखर्जी ने बेटी शीना बार्डर मर्डर केस में दूसरी बार जमानत याचिका दायर की है। पुलिस ने काफी‌ दिनों तक चली पूछताछ के बाद कुछ दिन पहले ही पीटर मुखर्जी को भी जेल भेज दिया था। ऐसा पहली बार हुआ है जब मामले में सहअभियुक्त बनाए गए पीटर मुखर्जी ने खुलकर अपनी पत्नी के खिलाफ जुबान खोली है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पीटर मुखर्जी के वकील कुशल मोर की ओर से पेश किए गए 32 पेज के दस्तावेज में कहा गया है कि यह सोचना बिल्कुल बकवास है कि पीटर की तरह एक उच्च शिक्षित और व्यवसायिक रूप से सृदुढ़ व्यक्ति जो अपने क्षेत्र में काफी सम्मान रखता हो वह एक ऐसी महिला के साथ मिलकर जिसका अतीत पहले से ही संदेहास्पद हो के साथ मिलकर एक ऐसी लड़की का कत्ल करेगा जिसे वह पहले से जानता न हो और न ही उसे कत्ल से कोई फायदा होने वाला हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीटर की ओर से दायर की गई है जमानत याचिका

peter mukerjea says, indrani killed children for her ambition

बता दें कि पीटर मुखर्जी को सीबीआई ने इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय के साथ शीना बोरा की हत्या के मामले में आरोपी बनाया हुआ है। मामले में 31 मार्च को सुनवाई होनी है जिसमें सीबीआई अपना जवाब दाखिल करेगी। पिछले महीने ही कोर्ट ने पीटर मुखर्जी की पहली जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

पीटर की नई जमानत याचिका में बताया गया है कि उनका जन्म लंदन के एक ब्राहमण परिवार में हुआ था जिनके अभिभावक डॉक्टर ‌थे।

इसमें बताया गया है कि पीटर को नहीं पता था कि शीना इंद्राणी की बेटी है, यह भी आरोप लगाया गया है कि इंद्राणी ने फर्जी तरीके से दिल्‍ली की एक प्रापर्टी को नाम कराने के‌ लिए उनके फर्जी हस्ताक्षर किए थे। 

इसमें यह भी बताया गया है कि इंद्राणी अच्छी तरह जानती थी उसके पति कभी अपनी संपति की वसीयत में शीना का नाम रखने के लिए तैयार नहीं होंगे क्योंकि न वह उनकी कोई रिश्तेदार थी और न जानने वाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed