फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Personnel ministry order Santosh Kumar Yadav appointed NHAI chief, Subhasish Panda to be DDA Vice Chairman

Appointments: संतोष कुमार यादव होंगे NHAI प्रमुख, सुभाषीश को नियुक्त किया गया DDA का उपाध्यक्ष

Mon, 26 Dec 2022 08:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 26 Dec 2022 08:07 PM IST
सार

लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया को भारतीय सेना का अगला इंजीनियर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह का स्थान लेंगे, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। भारतीय सेना के अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
Personnel ministry order Santosh Kumar Yadav appointed NHAI chief, Subhasish Panda to be DDA Vice Chairman
Dr Jitendra Singh, Minister DOPT - फोटो : PIB

विस्तार

वरिष्ठ नौकरशाह संतोष कुमार यादव को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, उन्हें एनएचएआई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


इस बीच हिमाचल प्रदेश कैडर के 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सुभाषिश पांडा को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गंजी कमला वी राव को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। केरल कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी राव वर्तमान में भारत पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं।
विज्ञापन


वहीं, हितेश कुमार एस मकवाना को गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश कैडर के 1997 बैच के आईएएस अधिकारी रजनीश सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और विकास आयुक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना में इंजीनियर-इन-चीफ नियुक्त किया गया
लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया को भारतीय सेना का अगला इंजीनियर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह का स्थान लेंगे, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। भारतीय सेना के अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed