फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People will be able to buy property in India

सीमा पार से आए लोगों पर होगी मोदी सरकार की मेहरबानी, खरीद सकेंगे संपत्ति

Mon, 18 Apr 2016 04:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Apr 2016 04:03 AM IST
विज्ञापन
People will be able to buy property in India

राष्ट्रवाद के मोर्चे पर कड़े तेवर दिखला रही मोदी सरकार अब पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यक हिंदुओं और सिखों के लिए दरियादिली दिखाएगी। इस क्रम में मोदी सरकार सीमापार में जुल्म का शिकार हो कर दीर्घकालिक वीजा के सहारे भारत में रह रहे ऐसे लोगों को कई अहम सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी में है।

विज्ञापन


इस क्रम में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ऐसे दो लाख शरणार्थियों को भारत में संपत्ति खरीदने, बैंक खाता खोलने, आधार और पैन कार्ड बनवाने की अनुमति देने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा, इनसे रजिस्ट्रेशन के मद में ली जाने वाली फीस को 15 हजार रुपये से घटा कर महज सौ रुपये प्रति व्यक्ति करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि साल 2014 में केंद्र में सत्ता संभालने के बाद मोदी सरकार ने ऐसे अल्पसंख्यक नागरिकों को दीर्घकालिक वीजा जारी करने के अलावा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी कई कदम उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अत्याचारों से तंग आकर भारत में शरण लेने वाले शरणार्थियों की कई मुश्किलें आसान होने वाली हैं। गृह मंत्रालय इन्हें देश में मताधिकार को छोड़ कर अन्य अधिकार दिए जाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।


इन शरणार्थियों को देश के किसी भी हिस्से में आने जाने की आजादी दिए जाने संबंधी प्रस्ताव पर भी गंभीरता से विचार हो रहा है। इस क्रम में ऐसे शरणार्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड बनवाने के लिए विदेशी पंजीयन अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। इसके अलावा इन्हें अपना रोजगार शुरू करने और आवास खरीदने के लिए भी कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed