{"_id":"5bab4525867a555b081aa189","slug":"people-who-lost-their-houses-in-kodagu-floods-will-get-10-thousand-per-month-from-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: कोडगु में बाढ़ के कारण घर खोने वालों को सरकार हर महीने देगी 10 हजार रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: कोडगु में बाढ़ के कारण घर खोने वालों को सरकार हर महीने देगी 10 हजार रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडागु
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के कोडागु जिले में हाल ही में आई बाढ़ के बाद सरकार ने उन लोगों को हर महीने 10 हजार रुपये देने का फैसला लिया है जिन्होंने अपना घर खोया है। सरकार उनको तब तक ये रकम देगी जब तक उनके लिए अस्थायी की बजाय स्थायी घरों का निर्माण नहीं हो जाता।
विज्ञापन
आवास मंत्री यूटी खादेर ने मंगलवार को कहा कि 6 लाख रुपये खर्च करने के पीछे का विचार मॉडल घरों का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को सभी सुविधाओं के साथ अच्छी गुणवत्ता के घर प्रदान करना है।
विज्ञापन
स्टेट लेवल कमिटि को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक लाख घर बनाने की अनुमति मिल चुकी है। साथ ही 49,500 घरों के निर्माण का आदेश भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द की शुरू हो जाएगा। यह भी फैसला लिया गया है कि स्लम क्षेत्र विकास बोर्ड के माध्यम से 23,152 घरों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी फाइनल हो गए हैं।