राहुल गांधी को नोटिस: प्रियंका बोलीं- 'भ्रष्ट' भाजपा के कारनामे देख रहे लोग, समय आने पर देंगे जवाब
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी को नोटिस दिया जा रहा है कि आपने अत्याचार की पीड़ित महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, गरीबों, किसानों और युवाओं की आवाज क्यों उठाई? उन्होंने कहा कि देश की जनता भ्रष्ट भाजपा सरकार के सारे कारनामे देख रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस द्वारा सांसद राहुल गांधी को नोटिस भेजे जाने को लेकर प्रियंका गांधी ने सोमवार को केंद्र पर हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की जनता भ्रष्ट भाजपा सरकार के सभी कारनामे देख रही है और समय आने पर जवाब देगी। इससे एक दिन पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम राहुल गांधी के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची थी। दरअसल, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया जा रहा है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी को नोटिस दिया जा रहा है कि आपने अत्याचार की पीड़ित महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, गरीबों, किसानों और युवाओं की आवाज क्यों उठाई? उन्होंने कहा कि देश की जनता भ्रष्ट भाजपा सरकार के सारे कारनामे देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने आगे कहा, प्रधानमंत्री के मित्र गौतम अदाणी पर 38 मुखौटा (शेल) कंपनियों के साथ व्यापारिक संबंध रखने का आरोप है, लेकिन कोई नोटिस नहीं दिया गया। अदाणी के जरिए रक्षा क्षेत्र में फर्जी कंपनियों की घुसपैठ हुई, कोई नोटिस नहीं दिया गया। प्रियंका ने आगे कहा कि सरकार पर खुद आरोप है कि उसने अदाणी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों में बदलाव किया। इस पर संसद में चर्चा तक नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: राहुल को दिल्ली पुलिस के नोटिस पर उठे सवाल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; जानें विश्लेषकों की राय
एक अन्य ट्वीट में प्रियंका ने कथित तौर पर छेड़छाड़ के बाद छात्रा द्वारा आत्महत्या करने को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, यूपी में ये पहला वाकिया नहीं है कि जब पीड़िता की बात नहीं सुनी गई। मीडिया और विज्ञापनों में कहा जाता है कि यूपी में अपराधी थर-थर कांप रहे हैं। लेकिन, असलियत में यहां हर दिन अपराधी बेखौफ होकर महिलाओं के खिलाफ अपराध करते हैं और सरकारी तंत्र में उनकी कोई सुनवाई नहीं होती।
कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है। पुलिस ने पांच दिनों में तीसरी बार रविवार को राहुल गांधी का दरवाजा खटखटाया है और उनसे पीड़ित महिलाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए कहा है। विपक्षी दल ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उस पर उत्पीड़न, धमकी और राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया, लेकिन भाजपा ने आरोपों को खारिज किया और कहा कि पुलिस केवल अपने कानूनी कर्तव्य का निर्वहन कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.