फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People shared congratulatory messages with Amar Ujala on the success of Chandrayaan-3 see comments

Chandrayaan-3: 'अब तो चांद से भी ढूंढ लाएंगे', चंद्रयान-3 की कामयाबी पर लोगों ने अमर उजाला के साथ मनाया जश्न

Thu, 24 Aug 2023 01:42 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 24 Aug 2023 01:42 AM IST
सार

भारत ने आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रचा है। जिसपर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। साथ ही देशभर से लोग इसरो और वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अमर उजाला इन शुभकामनाओं को साझा करने का एक मंच बना है। आप भी अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ पर विजिट कर शुभकामनाएं साझा कर सकते हैं।

विज्ञापन
People shared congratulatory messages with Amar Ujala on the success of Chandrayaan-3 see comments
चंद्रयान-3 - फोटो : इसरो

विस्तार

चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद लोग इसरो और देश के वैज्ञानिकों को लगातार बधाई संदेश दे रहे हैं। अमर उजाला इन शुभकामनाओं को साझा करने का एक मंच बना है। आप भी अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ पर विजिट कर शुभकामनाएं साझा कर सकते हैं। अब तक एक हजार से ज्यादा पाठकों ने शुभकामनाएं भेजी हैं। इनमें से कुछ संदेश हम यहां साझा कर रहे हैं...

विज्ञापन


इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी मेहनत और ज्ञान के बल पर एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों का मस्तक पूरे विश्व में ऊंचा कर दिया है। मां भारती के ऐसे सपूतों को बार-बार वंदन और अभिनंदन। - डॉ. टीएन मिश्रा
विज्ञापन


मैं चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने को लेकर उत्साह महसूस कर रहा हूं! यह हिंदुस्तान के लिए गर्व की बात है! जय हिंद! - इमरान अंसारी

भारत के प्रत्येक नागरिक ने आज एक गौरवशाली पल को जिया है। इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को बधाई और अग्रिम अन्वेषण कार्यक्रम के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। - सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो टीम और सभी भारतीयों को लख लख बधाइयां- सूर्या प्रकाश

धन्यवाद हमारे वैज्ञानिकों को जिनकी दिन रात की मेहनत से भारतवासियों को अग्रणी होने का सोभाग्य प्राप्त हुआ। - दौलत बिष्ट

चंद्रयान-3 की पूरी टीम को हार्दिक बधाई। आज पूरे भारतवर्ष का मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया। - आशीष कुमार

सभी देशवासियों को चंद्रमारोहण की हार्दिक बधाई। साथ ही भारत सरकार एवं टीम इसरो की दृढ़ इच्छाशक्ति, जिसके कारण ये अत्यंत कठिन परियोजना सफल हो पाई, को बहुत-बहुत धन्यवाद, शुभकामनाएं व अभिनंदन। राष्ट्र आपका सदैव ऋणी रहेगा। - बी ट्री

इसरो को बहुत बहुत शुभकामनाएं। अब हम कह सकते हैं कि अगर दगा देश से करोगे, तो तुमको चांद पर भी ढूंढ लेंगे। - संदीप पटवाल

आखिरकार चंदा मामा ने घर बुला ही लिया। - आशुतोष द्विवेदी

हमारे वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई। हमें इसरो पर गर्व है। - शुभांशु पांडेय

आज गर्व हो रहा भारतीय कहलाने में। - आशीष आशुतोष

हमारे वैज्ञानिकों ने पूरे विश्व को बता दिया कि भारत और भारत के वैज्ञानिक कुछ भी संभव कर सकते हैं। - शशि पांडेय

यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और 'नए आत्मनिर्भर भारत' के सामर्थ्य को समर्पित है। अभिनंदन! जय हिंद! - दुष्यंत कुमार

मैं बहुत खुश हूं और मुझे भारत पर गर्व है। बधाई इसरो। - सौरभ सिंह

जिस उपलब्धि को आज हमारे देश ने प्राप्त किया है, देश के लिए बहुत गर्व की बात है। भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए सम्मान की बात है।  भारत को दुनिया में नए शिखर पर पहुंचाने की बात है। इसरो को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भविष्य में ऐसे ही इसरो अपनी ख्याति और सफलता को प्राप्त करता रहे, मेरी यही कामना है। जय हिंद। जय भारत। - राम सूरत

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर स्पेसक्राफ्ट भेजने वाला पहला देश बन चुका है भारत। जय इसरो, जय भारत। - आशीष जायसवाल

सलाम इंडिया। चंद्रयान-3 की पूरी टीम के लिए मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। - सोमपाल गंगवार

गौरव का चांद है। भारत के लिए हार्दिक बधाई। इसरो की पूरी टीम का हर वो संकल्प पूरा हो, जो देश के लिए उज्जवल हो। - रवींद्र कुमार

ISRO की पूरी टीम को एवं समस्त देशवासियों को चांद पर सफल लैंडिंग के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां। - राजू कुमार

आप सभी देशवासियों को, प्रदेशवासियों को, हमारे देश के चन्द्रयान 3 मिशन के सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास रचने पर बहुत बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं। - संजीव कुमार

मिशन चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक अपने गंतव्य पर स्थापित होने पर ढेरों शुभकामनाएं व बधाई! इस मिशन से जुड़े भारत के प्रधानमंत्री, इसरो के वैज्ञानिक, प्रत्येक भारतवासी को इसकी बधाई! आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जी ने कहा था कि असफलता ही सफलता की कुंजी है।- आनंद नोतनानी

चन्द्रयान-3 की सफलता के लिये इसरो के सभी वैज्ञानिक को शुभकामनाएं। - राम कुमार वर्मा

बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। सभी देशवासी और सभी वैज्ञानिकों को तहे दिल से बधाई। - यश चौरसिया

स्वदेशी तकनीकी पर आधारित चंद्रयान-3 को बनाने वाले महान वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं बधाई। - सुमित कुमार

इसरो के सभी वैज्ञानिकों तथा सभी भारतीयों के लिए गर्व का पल। - अरुण मिश्रा

हे भारत के महारत्नों, इसरो की पूरी टीम और हमारे प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हमें यह अद्भुत क्षण देखने को मिला। आप सभी ने वह कर दिखाया, जो दुनिया में आज तक कोई भी देश नहीं कर पाया। सच्चे मायनों में यह नए भारत के आगे बढ़ने का शंखनाद है। दुनिया भारत का लोहा मानेगी। जय श्री राम। - जेपी

इसरो के महान वैज्ञानिकों की टीम ने आज जो कर दिखाया वह गौरवशाली क्षण है। - शैलेंद्र यादव

चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिग के लिए इसरो को और सम्पूर्ण देशवासी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। भारत माता की जय। - धीरज पटेल

मेरे और मेरे परिवार की तरफ से चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग होने पर इसरो परिवार को दिल से हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही भारत माता की जय। - प्रेम सागर

इसरो की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी वैज्ञानिक हमारे भारत का गौरव हैं। आपसे अनुरोध है कि भविष्य में इस तरह के और मिशन लॉन्च करें, इसे जारी रखें दोस्तों...। - आइंस्टीन जर्मनी

मिशन चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक अपने गंतव्य पर स्थापित होने पर ढेरों शुभकामनाएं व बधाई ! पूज्य सिंधी महापंचायत महानगर आगरा के अध्यक्ष श्री जीवतराम करीरा, मुख्य संरक्षक शोभाराम पुरसनानी व वासदेव ग्यामलानी, महामंत्री हेमन्त भोजवानी, आनंद नोतनानी आदि ने बधाई दी है। आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। - आनंद नोतनानी

इसरो ने यश कीर्ति के उन्नत किये पहाड़। चन्द्रदेव की भूमि पर दिया तिरंगा गाड़। सभी को बधाई। जय हिंद, जय भारत। - अरुण दीक्षित

चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग एक सुनहरे युग की शुरुआत है। आशा करते हैं कि मिशन चांद की उलझी गुत्थियों के रहस्यों से पर्दा उठाएगा। आगामी समय में इसरो का चन्द्रमा पर मानव मिशन भी कामयाब होगा। जय हिंद। - प्रकाश डोरबी

हमें गर्व है अपने देश के वैज्ञानिकों पर, उन्होंने आज ऐसा कार्य कर दिखाया जो दुनिया के किसी भी देश के वैज्ञानिकों से नहीं हो पाया है। आपके इस कार्य के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएंI - प्रवेश कुमार

विश्वभर में भारत की धाक जमी है। ये नया भारत है। नए भारत की चांद पर विजय की सभी को शुभकामना। - ममता सिंघल, अध्यक्ष एक प्रयास, मेरठ, उप्र    

आज हमारे लिए और हमारे देश के समस्त देशवासियों के लिए गर्व की बात है। आज ऐसा इतिहास रचा गया है दुनिया के लिए, जिसे पूरी दुनिया याद रखेगी जब तक ये धरती चांद रहेंगे। समस्त वैज्ञानिकों और उनकी पूरी टीम के लिए बहुत बहुत बधाई। - आरएस मोटिवेशन


आप सभी को हार्दिक बधाई। और साथ ही हमारे सभी वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 के मिशन को सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई। हमें आप पर गर्व है। अपनी सफलता जारी रखें। - दीपक इंडियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed