फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people of north india will get relief from cold, there will be raining in delhi on 5th and 6th january 

मौसम का हाल: उत्तर भारत में ठिठुरन भरी सर्दी से मिलेगी राहत, दिल्ली में 5-6 जनवरी को हो सकती है बारिश

Sun, 02 Jan 2022 10:40 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 02 Jan 2022 10:40 PM IST
सार

लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के साथ आने से अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली और राजस्थान में शीतलहर नहीं रहेगी। केवल पंजाब और हरियाणा को इसका सामना करना पड़ा सकता है।

विज्ञापन
people of north india will get relief from cold, there will be raining in delhi on 5th and 6th january 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हिस्से में अगले 4-5 दिनों तक दो पश्चिम विक्षोभों की सक्रियता के कारण ठिठुरन भरी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी ने रविवार को कहा, दो पश्चिमी विक्षोभ एक साथ आ रहे हैं। इनमें एक 3 जनवरी की रात से 7 जनवरी की सुबह तक और दूसरा सात जनवरी की दोपहर से 9-10 जनवरी तक है।

विज्ञापन


इसलिए लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के साथ आने से अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली और राजस्थान में शीतलहर नहीं रहेगी। केवल पंजाब और हरियाणा को इसका सामना करना पड़ा सकता है। हालांकि, सोमवार से उत्तर-पश्चिमी भारत में कहीं भी शीतलहर का प्रभाव नहीं होगा। जेनामनी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा तापमान 5-6 डिग्री के आसपास है और आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं दिल्ली में 5-6 जनवरी को तेज हवाओं के चलने से हल्की बारिश हो सकती है। कोहरे और ठंड के बीच दिल्ली में 5 से 6 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है। जबकि, 7से 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, दोपहर के समय धूप खिली रह सकती है।
विज्ञापन


5 से 9 जनवरी तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ
जेनामनी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 5 से 9 जनवरी तक सक्रिय रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में सोमवार रात से पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश और हिमपात हो सकता है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी जैसे मैदानी क्षेत्रों में 4-6 जनवरी को बारिश होने की संभावना है और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में 8 या 9 जनवरी को भारी बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में न्यूनतम तापमान में वृद्धि
जयपुर। मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में रविवार को न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने और सर्द हवाओं से राहत मिलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली है। आईएमडी के मुताबिक, शनिवार रात को सबसे कम तापमान करौली में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सीकर के फतेहपुर में चार डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ के सांगरिया में 4.9 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 5 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 5.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 5.9 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 6.1 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर मे 6.6 डिग्री, ऐरनपुरा (पाली) और फलौदी में 7.2-7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य के अन्य प्रमुख स्थानों पर शनिवार रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, वहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed