फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people of India deserve the success of my government: PM Narendra Modi

ओडिशा में बोले पीएम मोदी- भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम

Fri, 29 Mar 2019 12:41 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुनेश्वर Published by: Prabudhh Jain Updated Fri, 29 Mar 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
people of India deserve the success of my government: PM Narendra Modi
ओडिशा में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कोरापुट में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार की सफलता की असली हकदार देश की जनता है। आपके सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद और प्रेरणा से ही सरकार विकास के कार्य कर पाई है। ए-सैट मिसाइल का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि दो दिन पहले ही, ओडिशा एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना है, जिसने पूरी दुनिया को भारत के सामर्थ्य से परिचित कराया है। भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 में जब ओडिशा आया था तो कहा था पूरी ईमानदारी से, पूरी निष्ठा से आपकी सेवा करने में, मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा, आपके प्रधानसेवक के तौर पर आपकी सेवा में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैं देश का भ्रमण देशवासियों को धन्यवाद देने के लिए कर रहा हूं। यदि आपने मुझे आशीर्वाद नहीं दिया होता तो मैं काम कैसे कर पाता।''
विज्ञापन




पीएम मोदी ने कहा ''ओडिशा में 8 लाख गरीब परिवारों को पक्के घर दे पाया। उज्ज्वला योजना के द्वारा प्रदेश के 40 लाख घरों में महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर गैस का चूल्हा दे पाया। तीन हजार गावों में अंधेरा मिटकर बिजली पहुंचा पाया है, आपका जीवन रोशन कर पाया है। 24 लाख घरों में जहां अंधेरे की जिंदगी थी। वहां बिजली पहुंचाकर मुफ्त में बिजली दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन पांच वर्षों में आपने मेरा साथ दिया है , मुझे दिशा दिखाई है। विरोधियों के अनेकों वार के सामने मुझे सुरक्षा दी है। इसके लिए मैं आपका बहुत बहुत आभारी हूं। आप लोगों तक विकास की पंचधारा पहुंचे मतलब बच्चों को पढ़ाई, बुजुर्गों को दवाई, युवाओं को कमाई, किसानों को सिंचाई और जन-जन को सुनवाई, इसके लिए मैने पूरा प्रयास किया है। 

उन्होंने कहा कि मतदान के दिन जब आप पोलिंग बूथ जाएंगे तो एक स्पष्ट मन बनाकर जाइएगा। आपको ये तय करना है कि आतंक के ठिकानों में घुसकर मारने वाली सरकार चाहिए, या फिर घबराकर बैठ जाने वाली सरकार। आपको तय करना है कि जो सरकारें नक्सली हिंसा पर काबू नहीं पा सकतीं, जो उसके आगे कमजोर नजर आती हैं, उन्हें क्या सजा देनी है। 2019 का चुनाव सिर्फ एक सांसद और विधायक का चुनाव नहीं है। ये चुनाव केंद्र और राज्य में विकास का डबल इंजन लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के चुनाव का समय है। ये आने वाले 5 वर्षों में नए ओडिशा और नए भारत के निर्माण का चुनाव है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओडिशा मजबूत तभी बनेगा जब यहां का आदिवासी, यहां का किसान, यहां का नौजवान, आगे बढ़ेगा। जब यहां और केंद्र में, दोनों ही जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी। बीजेडी सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते 7 दशकों में जिन्होंने यहां सरकारें चलाई हैं, उन्होंने ओडिशा को गरीबी और भुखमरी के अलावा क्या दिया? गरीबों और आदिवासियों के नाम पर योजनाएं बनती हैं लेकिन बिचौलिए और दलाल उसका फायदा लूट ले जाते हैं, और असली लाभार्थी हाथ मलता रह जाता है।


पीएम ने कहा ''कोरापुट में तो ऐसी घटनाएं भी देश ने देखी हैं कि इलाज के तो मिला ही नहीं बल्कि मृत्यु के बाद भी अपमानित होना पड़ा है। आपका ये चौकीदार ऐसी व्यवस्थाओं को बदलने के लिए दिन-रात काम कर रहा है। हमारी सरकार देशभर की बड़ी पंचायतों में अस्पताल खोलने पर काम कर रही है। देशभर में डेढ़ लाख वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं।  गांव-गांव में बच्चों और प्रसूता माताओं को टीके लगाने का काम हमने तेज किया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed