फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People in Pune did not listen to administration, increase in cases of Covid-19 during Ganesh festival

पुणे में लोगों ने नहीं मानी प्रशासन की बात, गणेश उत्सव के दौरान कोविड-19 के मामलों में हुई बढ़ोतरी

Thu, 03 Sep 2020 08:02 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 03 Sep 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
People in Pune did not listen to administration, increase in cases of Covid-19 during Ganesh festival
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हो पाई है। यहां रोजाना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। यही कारण है कि उद्धव की सरकार ने पाबंदियों में सख्ती बरकरार रखी है। इसी वजह से इस बार यहां गणेश उत्सव को भी भव्य और पारंपरिक तरीके से नहीं मनाया जा रहा है। पुणे में हर साल हर्षोल्लाष से मनाया जाने वाले गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन ने लोगों से अपील भी की है। सरकारी अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने और यहां तक कि अपने घरों के अंदर ही बप्पा का विसर्जन करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन


हालांकि, इसके बावजूद त्योहार की खरीदारी के लिए लोगों को बाहर निकलते देखा गया है, इतना ही नहीं कुछ लोग हमेशा की तरह विसर्जन करने के लिए नदी के किनारे पुलिस अधिकारियों से बहस करते भी दिखे। लोगों में अनुशासन की इस कमी के कारण नए मामलों में बढ़ोतरी की आशंका भी जताई जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में प्रति 1,000 मामलों में 23 मौतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, ग्यारह दिवसीय समारोहों के दौरान, जिले में 22 अगस्त से 2 सितंबर के बीच 12 दिनों में 37,968 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 10 अगस्त से 21 अगस्त के बीच 12 दिनों की समान अवधि में, जिले में 31,110 मामले दर्ज किए गए। यह पहले के हफ्तों की तुलना में उत्सव के दौरान 6,858 अधिक मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ते मामले को देखते हुए, राज्य सरकार भी चिंतित है और उसे डर सता रहा है कि लोगों की लापरवाही की वजह से आने वाले दिनों में कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed