फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People from Western UP have opportunity to teach lesson to the ruling party: Sangeet Som

यूपी वेस्ट की जनता के लिए अब सही नेता चुनने का वक्त आ गया है: संगीत सोम

Mon, 09 Jan 2017 03:46 PM IST
पंकज शुक्ल/ अमर उजाला, मेरठ
पंकज शुक्ल/ अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 09 Jan 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
People from Western UP have opportunity to teach lesson to the ruling party: Sangeet Som
'शुक्ल पक्ष' में संगीत सोम - फोटो : amarujala

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया  है कि उसकी तुष्टिकरण की नीति के चलते ही प्रदेश में 430 दंगे हो चुके हैं और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास के दावों का भ्रामक प्रचार कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। बीजेपी में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अपना गॉडफादर मानने वाले संगीत सोम ने एक प्रश्न के उत्तर में स्वीकार किया कि अगर चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर उनके नाम की चर्चा हुई तो वह पूरी जिम्मेदारी के साथ इस दायित्व को निभाने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन


‘अब और कैराना नहीं बनने देंगे’
अमर उजाला टीवी के खास कार्यक्रम ‘शुक्ल पक्ष’ में रविवार को संगीत सोम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बीजेपी की चुनावी रणनीति को लेकर कई सवालों के जवाब दिए। संगीत सोम ने कहा कि पिछले कई साल से ‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता बहुत त्रस्त रही है, ‘अब इसका बदला लेने का समय आ गया है। समाजवादी पार्टी की सरकार में एक ही वर्ग को दबाया गया है लेकिन वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब और कैराना, बुढ़ाना, सरधना नहीं बनने देंगे। 
विज्ञापन


‘एसपी खून की नदियों में नाव चलाती है’
ये पूछे जाने पर कि एक तरफ तो वह समाजवादी पार्टी के आपराधिक तत्वों पर कानून व्यवस्था हाथ में लेने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरह वह खुद भी इन आरोपों से घिर रहे हैं। सोम ने कहा कि वह हमेशा कानून का पालन करते रहे और उन्होंने कभी कानून तोड़ने का काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ खून की नदियों में नाव चलाना जानती है और इन्हीं नीतियों के चलते प्रदेश में मुजफ्फरनगर समेत 430 दंगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘केंद्र के काम पर मिलेगा यूपी में वोट’
संगीत सोम इस बात को लेकर आश्वस्त दिखे कि उत्तर प्रदेश में कोई सीएम फेस न होने के बावजूद बीजेपी को उम्मीद से कहीं अधिक वोट अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेंगे। बीजेपी नेता ने कहा कि यूपी की जनता केंद्र सरकार के काम पर वोट देगी। पिछले ढाई साल में केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। सोम ने इस बात से भी इंकार किया कि बीजेपी से आने से पहले वह किसी अन्य पार्टी से भी राजनीति कर चुके हैं। अमर उजाला टीवी से उन्होंने साफ कहा कि वह जब से राजनीति में आए हैं, नरेंद्र मोदी के पदचिन्हों पर ही चले हैं और कभी किसी दूसरी पार्टी में नहीं रहे। हालांकि, उन्होंने साथ में ये भी जोड़ा कि उनको राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चलते जगह मिली और जहां भी कल्याण सिंह गए, वह उनके साथ ही रहे।

देखें वीडियो- 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed