मानक से एक-तिहाई चीनी कम खा रहे शहरों के लोग, प्रमुख संस्थानों के अध्ययन में दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो शहर में रहने वाले लोग रोजाना औसतन 19.5 ग्राम चीनी खा रहे हैं। वहीं पुरुषों के मुकाबले महिलाएं मीठी चीजें ज्यादा खा रही हैं। हालांकि फिर भी यह औसत भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा तय मानक 30 ग्राम प्रतिदिन के औसत से कम है। यह दावा आईसीएमआर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (एनआईएन) और इंटरनेशनल लाइफ साइसेंस इंस्टीट्यूट (आईएलएसए) के साझे अध्ययन में किया गया है।
इस रिपोर्ट को नेशनल न्यूटिशन मॉनिटरिंग ब्यूरो (एनएनएमबी) द्वारा 16 प्रमुख शहरों में जुटा गए आंकड़ों से तैयार किया गया। कुल उपभोग में मुंबई और अहमदाबाद सबसे आगे रहे। चीनी युक्त खाद्य पदार्थों से नागरिक पांच से छह प्रतिशत तक ऊर्जा भी पा रहे हैं, जिसमें मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद आगे रहे।
गृहणियों और शाकाहारियों में ज्यादा चीनी उपभोग
आईएलएसए के चेयरमैन पीके सेठ ने बताया कि खाने-पीने की सामग्री में शामिल चीनी का पुरुष प्रतिदिन 18.7 ग्राम उपभोग कर रहे हैं। महिलाओं में यह 20.2 ग्राम है। महिला-पुरुष का सर्वाधिवक फर्क मुंबई में नजर आया जो क्रमश: 28 ग्राम व 24.4 ग्राम रहा। यह भी सामने आया कि गृहणियां सबसे ज्यादा 21.3 ग्राम चीनी प्रतिदिन उपभोग कर रही हैं, दूसरी ओर कामकाजी वर्ग में यह औसत 19 ग्राम से कम हैं।
मिठाइयों से आ रही सबसे ज्यादा चीनी शरीर में
सबसे ज्यादा 21 प्रतिशत चीनी लोग मिठाइयों के जरिए खा रहे हैं। इसके बाद 17.2 प्रतिशत कोल्ड ड्रिंक, 12 प्रतिशत फ्रूट जूस, 11.6 दूध के उत्पाद, 8.9 प्रतिशत सीधे शक्कर व गुड़, 6.5 प्रतिशत चॉकलेट के जरिए चीनी हमारे शरीर में आ रही है। इसी प्रकार जहां शाकाहारी औसतन 24 ग्राम चीनी प्रतिदिन खा रहे हैं, वहीं मांसाहार लेने वालों में यह औसत 18.2 ग्राम है।
शहर चीनी ग्राम प्रतिदिन पुरुष-महिला ऊर्जा प्रतिशत
मुंबई 26.3 24.4/28 6.6
अहमदाबाद 25.9 26/25.7 5.9
दिल्ली 23.2 22/24.5 6.1
बंगलुरु 19.3 17.6/20.9 4.1
कोलकाता 17.1 3.5
हैदराबाद 15.5 14.1/16.8 5.4
चेन्नई 16.1 14.5/17.6 3.9
युवाओं में चीनी का चस्का कम
रिपोर्ट के अनुसार कम उम्र की पीढ़ी चीनी की कम शौकीन है। उम्र बढ़ने के साथ इसका चस्का बढ़ता जाता है। 36 से 59 वर्ष आयु वर्ग में 20.5 ग्राम, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 20.3 ग्राम, 18 से 35 वर्ष में 19.4 ग्राम और 12 से 17 वर्ष द्वारा 9.9 ग्राम प्रतिदिन चीनी उपभोग हो रहा है। पांच से 11 साल के बच्चों में यह 17.6 ग्राम और चार साल से छोटे बच्चों में यह 15.6 ग्राम प्रतिदिन है।