फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people dead after Tipper truck rammed into an auto-rickshaw in Adilabad district of Telangana

तेलंगाना: ट्रक-टेम्पो की भिड़ंत में एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत

Sun, 15 May 2016 02:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sun, 15 May 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
people dead after Tipper truck rammed into an auto-rickshaw in Adilabad district of Telangana
एक ही परिवार के 15 लोगों की हुई मौत - फोटो : ANI

तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में सड़क हादसे में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाओं के साथ 7 बच्चे भी शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक तरुण जोशी के मुताबिक यह हादसा शनिवार रात आदिलाबाद के भाइन्स बाहरी इलाके में तब हुआ जब बजरी से लदा तेज रफ्तार टिपर ट्रक 18 लोगों से सवार एक ऑटो से टकरा गया। जोशी ने बताया कि 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 की मौत अस्पताल ले जाते हुए हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है टक्कर के बाद टिपर ट्रक ऑटो के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में अन्य तीन घायल लोगों को पास के ही निजामाबाद जिले में ले जाया गया है। एसपी जोशी ने बताया कि ऑटो में सावर लोग किसी मंदिर जा रहे थे। सभी महाराष्ट्र स्थित जिला नांदेड़ के भोकार मंडल के रहने वाले थे और निजामाबाद में ईंट भट्टे पर काम करते थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed