फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People are using Hindi entertainment in online platform, 40 crore people downloaded hotstar in the country

ऑनलाइन मनोरंजन में हिंदी का जलवा, देश में 40 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया हॉटस्टार

Thu, 30 Apr 2020 08:33 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 30 Apr 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
People are using Hindi entertainment in online platform, 40 crore people downloaded hotstar in the country
डिजनी प्लस हॉटस्टार

लॉकडाउन के कारण घरों में कैद लोग समय काटने के लिए ऑनलाइन मनोरंजन का सहारा ले रहे हैं। इसमें भी लोग ज्यादातर हिंदी में कंटेंट देख रहे हैं। टियर-2 और टियर-3 शहरों के साथ ग्रामीण इलाके भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। 

विज्ञापन


हॉटस्टार के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर वरुण नारंग ने कहा कि ओटीटी मंचों में वृद्धि की लहर अब छोटे शहरों से आएगी। देश में 40 करोड़ लोगों ने हॉटस्टार डाउनलोड किया है। वहीं, स्टैटिस्टा रिसर्च डिपार्टमेंट के अध्ययन के मुताबिक, यूपी में सबसे ज्यादा 98% लोग हिंदी कंटेंट देखते हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब हो कि कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन लागू है। इस कारण लोग घरों में कैद है। इस दौरान वे सबसे ज्यादा स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे डिवाइसेज का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, कुछ दिन पहले इसी दौरान एक रिपोर्ट भी सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि अधिकतर यूजर्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप पर बिजनेस मीटिंग करने के साथ-साथ दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बातें करने में समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


71 फीसदी यूजर्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप पर हैं एक्टिव
बोबले एआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 71 फीसदी यूजर्स इस समय जूम, हैंगआउट, गूगल डुओ और हाउसपार्टी जैसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप पर एक्टिव हैं। साथ ही लॉकडाउन के दौरान हाउसपार्टी एप की एक्टिव यूजर्स की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।

फिटनेस और मनोरंजन एप पर एक्टिव हैं यूजर्स 
बोबले एआई की रिपोर्ट में आगे कहा गया था कि यूजर्स लॉकडाउन के दौरान अपने आप को फिट रखने के लिए फिटनेस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही यूजर्स ने जानकारी बढ़ाने के लिए विभिन्न शैक्षिक एप और फिल्म देखने के लिए मनोरंजन एप का उपयोग किया है।


शैक्षिक एप की इंगेजमेंट रेट में हुआ इतना इजाफा
रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स इस समय अडेमी, अनएकेडमी और बायजूस जैसे ई-लर्निंग एप का उपयोग कर रहे हैं। साथ ही इन एप की इंगेजमेंट रेट में 25.12 फीसदी का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed