फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people are getting skin, hair and nail diseases after corona virus

नई मुश्किल: कोरोना के बाद लोगों को हो रहे त्वचा, बाल और नाखून के रोग

Wed, 09 Jun 2021 05:46 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 09 Jun 2021 05:46 AM IST
सार

  • अस्पताल से डिस्चार्ज हुए या घर पर ही ठीक हुए कई मरीजों में त्वचा में सूजन समेत कई रोग उभरने लगे हैं
  • विशेषज्ञों ने कहा, लक्षण बढ़ने पर नजरअंदाज न करें

विज्ञापन
people are getting skin, hair and nail diseases after corona virus
corona virus - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों को त्वचा, बाल और नाखून संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते विशेषज्ञ उन्हें खास ध्यान रखने और बढ़ते लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई और कुछ प्रमुख शहरों के डॉक्टरों ने बताया, अस्पताल से डिस्चार्ज हुए या घर पर ही ठीक हुए कई मरीजों में त्वचा में सूजन समेत कई रोग उभरने लगे हैं। इनमें आमतौर पर हर्पीज (दाद) के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ त्वचा विशेषज्ञ डॉ. डीएम महाजन के मुताबिक, कुछ मरीज पहले भी दाद से ग्रस्त रहे हैं तो कई मरीजों में पहली दफा यह समस्या उभरी है। दोनों ही मामलों में यह परेशानी कमजोर प्रतिरक्षा के कारण सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई की त्वचा विशेषज्ञ और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ सोनाली कोहली का कहना है कि कोरोना से कमजोर प्रतिरक्षा के चलते कई मरीजों में त्वचा के साथ-साथ बाल और नाखून की बीमारियां भी उभर रही हैं। सोनाली के मुताबिक, ठीक हुए संक्त्रस्मितों को दाद, बाल झड़ने और नाखून की जटिलताओं से भी जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, नाखून संबंधी बीमारी वाले रोगियों में मेलानोनीचिया या ब्यू रेखाएं भी देखने को मिल रही हैं।

सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में सलाहकार डॉ कोहली का कहना है कि बाल झड़ने की स्थिति में मरीजों को तत्काल विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed