{"_id":"576ebcb24f1c1b2b64b48201","slug":"pension-may-be-cut-even-after-retirement-said-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायरमेंट के बाद भी पेंशन में हो सकती है कटौती: सुप्रीम कोर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रिटायरमेंट के बाद भी पेंशन में हो सकती है कटौती: सुप्रीम कोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा कतई नहीं है कि सेवानिवृत्ति के बाद किसी व्यक्ति के पेंशन में कटौती नहीं की जा सकती। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सेवानिवृत्ति के बाद भी पेंशन में कटौती का निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल और न्यायमूर्ति एएम खानविलकर की अवकाशकालीन पीठ ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि सेवानिवृत्ति की आयु पूरी होने पर अगर कर्मचारी को सेवानिवृत्त होने की इजाजत दे दी जाती है तो संबंधित अथॉरिटी उस कर्मचारी के खिलाफ चल रही अनुशासनत्मक कार्रवाई पर कोई निर्णय नहीं ले सकता। हाईकोर्ट का मानना था कि सेवानिवृत्ति के बाद नियोक्ता-कर्मचारियों के बीच का संबंध खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए पश्चिम बंगाल सरकार का कहना था कि सेवा प्रावधानों के मुताबिक, नौकरी करने के दौरान अगर कर्मचारी की वजह से वित्तीय नुकसान हुआ हो या अगर कर्मचारी कदाचार या कोताही में दोषी पाया जाता है तो उसकी पेंशन पर रोक लगाई जा सकती है।
हां यह जरूर है कि विभागीय कार्यवाही उस कर्मचारी के नौकरी में रहते शुरू की गई है। अगर नौकरी में रहने के दौरान अगर विभागीय कार्यवाही न हुई हो तो कार्यवाही शुरू करने से पहले राज्यपाल से अनुमति लेना जरूरी है।
सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन पीठ ने राज्य सरकार की दलीलों को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट के निर्णय को गलत करार दिया। शीर्ष अदालत ने कहा है कि अगर सेवानिवृत्त होने से पहले अगर किसी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की जा चुकी हो तो सेवानिवृत्ति के बाद उसके खिलाफ आदेश पारित किया जा सकता है।