अरुणाचल में पेमा खांडु सरकार शक्ति परीक्षण में सफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश में चार दिन पहले की पेमा खांडु सरकार ने बुधवार को विधानसभा में हुए शक्ति परीक्षण में बहुमत प्राप्त कर लिया। कांग्रेस के मुख्यमंत्री पेमा खांडु के पक्ष में 46 विधायकों ने वोट किया जबकि भाजपा के 11 विधायकों ने उनके विपक्ष में वोट दिया।
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल तथागत रॉय ने पूरे दिन के सत्र के लिए मंगलवार देर रात पेमा खांडु को शक्ति परीक्षण के लिए समन दिया था। उप सभापति तेंजिंग नोर्बू ठंकडोब की अध्यक्षता में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने प्रस्ताव पेश किया जिसका पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने समर्थन किया। कांग्रेस के 44 सदस्यों और दो अन्य निर्दलीय सदस्यों ने सरकार के समर्थन में वोट दिया।
ठंगडोक चुने गए स्पीकर
अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को पेमा खांडु की सरकार बनने के बाद नए स्पीकर को भी चुन लिया गया। तेंजिंग नोर्बू ठंगडोक को सर्वसम्मति से अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का 11वां स्पीकर चुन लिया गया।
कांग्रेस विधायक बमंग फेलिक्स ने स्पीकर पद के लिए ठंगडोक के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका उनकी पार्टी के सदस्य पाणी तरम ने समर्थन किया।
स्पीकर का पद मंगलवार को पूर्व स्पीकर नबाम रेबिया के इस्तीफे के बाद खाली हो गया था। कांग्रेस की विधायक पीडी सोना के कार्यकारी स्पीकर के तौर रहते हुए भाजपा के 11 विधायकों सहित सभी 57 सदस्यों ने उनका समर्थन किया।
ठंगडोक चुने गए अरुणाचल स्पीकर
अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को पेमा खांडु की सरकार बनने के बाद नए स्पीकर को भी चुन लिया गया। तेंजिंग नोर्बू ठंगडोक को सर्वसम्मति से अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का 11वां स्पीकर चुन लिया गया।
कांग्रेस विधायक बमंग फेलिक्स ने स्पीकर पद के लिए ठंगडोक के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका उनकी पार्टी के सदस्य पाणी तरम ने समर्थन किया। स्पीकर का पद मंगलवार को पूर्व स्पीकर नबाम रेबिया के इस्तीफे के बाद खाली हो गया था। कांग्रेस की विधायक पीडी सोना के कार्यकारी स्पीकर के तौर रहते हुए भाजपा के 11 विधायकों सहित सभी 57 सदस्यों ने उनका समर्थन किया।