फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pellet guns case: Supreme Court today asked the petitioner for peace ideas in Jammu and kashmir

पैलेट गन मुद्दा: SC की J&K बार एसोसिएशन को लगाई फटकार

Fri, 28 Apr 2017 02:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 28 Apr 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
Pellet guns case: Supreme Court today asked the petitioner for peace ideas in Jammu and kashmir

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू और कश्मीर में पैलेट गन के इस्तेमाल पर याचिका डालने वाले J&K बार एसोसिएशन को फटकार लगाई है। कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर बार एसोसिएशन को कहा कि यहां हिंसक प्रदर्शन रोकने का लिखिल भरोसा दे सकते हैं। कोर्ट ने आगे कहा कि हालात सुधारने का सुझाव दें तो ज्यादा अच्छा होगा। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि हितधारकों के बात करिए और इस मामले में उनकी राय लीजिए।

विज्ञापन


इससे पहले भी सुनावाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि अगर सशस्त्र बल पैलेट गन की जगह असली गोली का इस्तेमाल करते तो अब तक करीब 20 हजार लोग जान गंवा चुके होते। वहीं केंद्र सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि हमारा इरादा लोगों को मारने का नहीं है लेकिन सवाल यह है कि सुरक्षा बलों से क्या उम्मीद की जानी चाहिए जब नकाबपोश प्रदर्शनकारी चारों ओर से हमला करने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हम पैलेट गन का इस्तेमाल तब करते हैं जब हिंसक भीड़ बिल्कुल नजदीक आ जाती है और वहां से जाने का नाम नहीं लेती है। हमारे सशस्त्र बल शरारती नहीं हैं लेकिन वहां कि स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार को हुए उपचुनाव के दौरान करीब 100 सुरक्षाकर्मी घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुनवाई के दौरान पीठ ने याचिकाकर्ता संगठन जम्मू एवं कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन से कहा कि इस तरह के मामले में एसोसिएशन का भूमिका बेहद अहम हो जाती है। एसोसिएशन को इसमें अदालत की मदद करनी चाहिए। पीठ ने कहा कि इस मामले को राजनीति से दूर रखकर एसोसिएशन को मदद करनी चाहिए, जिससे कि इतिहास रचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed