{"_id":"610036abc6c5ee64ab596678","slug":"pegasus-spyware-targets-includes-naresh-goyal-ajay-singh-prashant-ruiya-and-others-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेगासस: जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल और स्पाइस जेट के अजय सिंह समेत ये भी संभावित टारगेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पेगासस: जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल और स्पाइस जेट के अजय सिंह समेत ये भी संभावित टारगेट
Tue, 27 Jul 2021 10:23 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:23 PM IST
सार
पेगासस जासूसी को लेकर जारी हुई एक ताजा रिपोर्ट में जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल, स्पाइसजेट के अजय सिंह जैसे अन्य कारोबारियों के साथ पीएमओ और नीति आयोग के अधिकारियों के नंबर भी पाए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस के संभावित टारगेट में जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल, स्पाइसजेट के प्रबंध निदेशक अजय सिंह, एस्सार ग्रुप के प्रशांत रुइया और कुछ शीर्ष पीएसयू अधिकारी शामिल हैं। यह जानकारी दि वायर की ओर से जारी नामों की ताजा सूची में सामने आई है। इस सूची में प्रवर्तन निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी राजेश्वर सिंह और पूर्व आईएएस अधिकारी वीके जैन के नंबर भी शामिल हैं। जैन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवार के निजी सहायक के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही, रिपोर्ट के अनुसार लीक हुए डाटा में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और नीति आयोग के कम से कम एक-एक अधिकारी के नंबर भी मौजूद हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह एक अंतरराष्ट्री मीडिया कंसोर्टियम ने रिपोर्ट जारी की थी कि 300 से अधिक नंबर इस्राइली स्पाईवेयर पेगासस के जरिए हैकिंग का शिकार हुए हो सकते हैं। इनमें दो मंत्री, तीन विपक्षी दलों के नेता, शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों, कारोबारियों और 40 से अधिक पत्रकारों समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के फोन नंबर शामिल थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पेगासस जासूसी मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं, केंद्र ने ऐसे सभी आरोपों को खारिज किया है। लीक रिपोर्ट के अनुसार इस सूची में गेल इंडिया के पूर्व प्रमुख बीसी त्रिपाठी भी संभावित टारगेट में से एक थे। इसमें रोटोमैक पेन्स के विक्रम कोठारी, उनके बेटे राहुल और एयरसेल के पूर्व प्रमोटर सी शिवशंकरन भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार सूची में ऐसे कम से कम तीन बिजनेस एग्जीक्यूटिव्स के नाम भी शामिल हैं जो बड़े कारपोरेट कारखानों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार इस सूची में जासूसी के लिए संभाविट टारटेग में अडानी ग्रुप के एक अधिकारी, एस्सार ग्रुप के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति का नंबर भी शामिल है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे वी बालासुब्रमण्यम और रिलायंस एडीए ग्रुप के एएन सेतुरमण के नंबर भी इस सूची में पाए गए हैं। इसके अलावा एलआईसी के एक पूर्व प्रमुख और भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग से संबंधित पांच कॉरपोरेट एसोसिएट के नंबर भी इस सूची में हैं। यह सॉफ्टवेयर इस्राइल का एनएसओ ग्रुप बेचता है।