251 पदों के लिए PCS-2017 का विज्ञापन जारी, आवेदन ऑनलाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2017 (पीसीएस-2017) का विज्ञापन जारी कर दिया है। परीक्षा प्रारूप में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। विज्ञापन 251 पदों के लिए जारी किया गया है। पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है। ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी से किया जा सकेगा। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 मार्च है। अभ्यर्थी पूरा फार्म भरके 27 मार्च तक सबमित कर सकेंगे। हालांकि प्रांरभिक परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं हुई है।
आयोग के अफसरों का कहना है कि 22 फरवरी से पहले परीक्षा की तिथि तय कर ली जाएगी। इसके बाद तिथि की घोषणा भी कर दी जाएगी। आयोग ने पूर्व में 19 मार्च को प्रारंभिक परीक्षा कराने की घोषणा की थी। ऐसे में जनवरी के पहले पखवारा में विज्ञापन जारी हो जाना चाहिए था लेकिन पीसीएस-2017 से ही मुख्य परीक्षा के प्रारूप में बदलाव की कवायद शुरू हो गई। इसकी वजह से विज्ञापन जारी होने में देरी हुई। हालांकि विधान सभा चुनाव की वजह से शासन से जल्द मंजूरी की उम्मीद नहीं थी। ऐसी स्थिति में आयोग ने पीसीएस-2017 में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया है।
यानी, मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को दो वैकल्पिक विषय चुनने होंगे। पीसीएस-2017 के अंतर्गत 251 के पदों पर भर्ती होगी। हालांकि आयोग को अभी आरटीओ समेत कई विभागों से अधियाचन नहीं मिला है। ऐसे में पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। कुल 251 में एसडीएम के 22 तथा डिप्टी एसपी के 52 पद हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा की तिथि भी जल्द घोषित कर दी जाएगी।
संविदा पर कार्यरत नर्सों को आयु में छूट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्टॉफ नर्स के 3838 पदों के लिए ऑनलाइन ओवदन मांगा गया है। संविदा पर कार्यरत नर्सों को आवेदन के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु सीमा में अधिकतम पांच वर्ष या जितने समय तक उन्होंने कार्य किया है उस अवधि तक की छूट दी गई है। इस फैसले के बाद आयोग ने आवेदन की तिथि भी आगे बढ़ा दी है।
संशोधित तिथि के अनुसार अभ्यर्थी 16 फरवरी तक फीस जमा कर सकेंगे। फार्म सबमित करने की आखिरी तारीख 21 फरवरी कर दी गई है। पहले फीस जमा करने की आखिरी तारीख सात तथा फार्म सबमित करने की 13 फरवरी थी।