{"_id":"5d6106258ebc3e93a45facb5","slug":"pci-supports-communication-ban-in-kashmir-seeking-intervention-from-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीआई ने कश्मीर में संचार प्रतिबंध को ठहराया सही, उच्चतम न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीसीआई ने कश्मीर में संचार प्रतिबंध को ठहराया सही, उच्चतम न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग
Sat, 24 Aug 2019 03:18 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 24 Aug 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल अर्जी में अनुच्छेद-370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में केंद्र की ओर से संचार माध्यमों पर लगाई गई रोक का समर्थन किया।
विज्ञापन
पीसीआई ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल आवेदन में कश्मीर टाइम्स की कार्यकारी संपादक अनुराधा भसीन की ओर से दायर याचिका में हस्तक्षेप की मांग की। भसीन ने याचिका में केंद्र की ओर से जम्मू-कश्मीर में संचार माध्यमों पर लगाई गई रोक हटाने की मांग करते हुए कहा है कि यह पत्रकारों को अपनी पेशेवर जिम्मेदारी निभाने में बाधा उत्पन्न कर रही है।
विज्ञापन
पीसीआई की ओर से यह अनुरोध शुक्रवार को वकील अंशुमन अशोक ने किया। अपने आवेदन में पीसीआई ने संचार माध्यमों पर प्रतिबंध को न्यायोचित ठहराते हुए कहा कि सुरक्षा कारणों से मीडिया पर तर्कसंगत रोक लगाई गई है।
विज्ञापन