{"_id":"66b88eec4cbbc2daec073f86","slug":"pawar-slams-pm-modis-assurance-of-doubling-farmers-income-claims-suicides-have-doubled-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शरद पवार ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बोले- आय की बजाय किसानों की आत्महत्याएं दोगुनी हो गईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शरद पवार ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बोले- आय की बजाय किसानों की आत्महत्याएं दोगुनी हो गईं
Sun, 11 Aug 2024 04:08 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 11 Aug 2024 04:08 PM IST
सार
पवार ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने किसानों की कठिनाइयों को कम करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए काम नहीं किया। युवा नौकरी का संकट झेल रहे हैं। इसलिए हमें सरकार बदलनी होगी।
विज्ञापन
शरद पवार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने के दावे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की आय तो नहीं बढ़ी, बल्कि उनकी आत्महत्याएं दोगुनी हो गईं हैं। किसानों को उपज की पर्याप्त कीमत नहीं मिल रही है। साथ ही वे कर्ज में डूब गए हैं।
विज्ञापन
सोलापुर के बार्शी में एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय किसानों की आत्महत्याएं दोगुनी हो गईं हैं। समय की मांग है कि राज्य में सरकार बदली जाए और एक ऐसा शासन स्थापित किया जाए जो किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों की रक्षा करे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने किसानों की कठिनाइयों को कम करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए काम नहीं किया। युवा नौकरी का संकट झेल रहे हैं। इसलिए हमें सरकार बदलनी होगी। भाजपा अपने नारे 400 पार के बाद भी लोकसभा चुनाव में 300 सीटें भी नहीं जीत सकी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह आंध्र प्रदेश और बिहार की पार्टियों की मदद से सरकार बना सकती है। समय की मांग है कि किसानों पर कर्ज का बोझ कम किया जाए और इसलिए कर्ज माफ किया जाना चाहिए।
एनसीपी शरद गुट ने शुरू की है स्वराज्य यात्रा
महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने अभियान की शुरुआत करते हुए शिव स्वराज्य यात्रा शुरू की। इसके तहत ही शरद पवार रैली को संबोधित करने सोलापुर गए थे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की ये यात्रा पुणे जिले के जुन्नार तहसील में मौजूद ऐतिहासिक शिवनेरी किले से शुरू हुई, जो महान मराठा योद्धा-राजा छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मस्थान है।